{"_id":"6216482c433a6865ba63fc88","slug":"bsp-candidate-made-serious-allegations-against-police-administration-roorkee-news-drn404800183","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा प्रत्याशी ने पुलिस प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा प्रत्याशी ने पुलिस प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन
मतदान प्रक्रिया निपटने के बाद प्रत्याशियों द्वारा प्रशासन पर पक्षपात और अत्याचार जैसे गंभीर आरोप लगाए जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। पूर्व विधायक एवं लक्सर से बसपा प्रत्याशी मोहम्मद शहजाद ने पुलिस और प्रशासन पर उनके परिवार के लोगों व समर्थकों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत चुनाव आयोग और डीजीपी से की गई है।
बसपा प्रत्याशी मोहम्मद शहजाद ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान लक्सर कोतवाली इंस्पेक्टर एक भाजपा कार्यकर्ता को अपनी गाड़ी में बैठाकर पीपली गांव में पहुंचे। वहां उनके भाई अमीर आलम की मौके पर ही पिटाई की। इतना ही नहीं इसके बाद उनके भाई को कोतवाली लाकर पीटा। आरोप है कि सीओ की मौजूदगी में खरंजा कुतुबपुर गांव और मखियाली गांव में इंस्पेक्टर व अन्य पुलिसकर्मियों ने लाइनों में खड़े मतदाताओं पर लाठियां बरर्साइं। साथ ही कई मतदाताओं को वोट भी नहीं डालने दिया। शहजाद ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस के लोग यहां भाजपा के एक खनन सिंडिकेट से मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन की तमाम कारगुजारियों के बाबत मुख्य चुनाव आयुक्त और डीजीपी को शिकायती पत्र भी भेजा है। साथ ही अल्टीमेटम भी दिया है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वे कोर्ट का दरवाजा खटखटाने से पीछे नहीं हटेंगे। वहीं इस बाबत कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट का कहना है कि कानून के दायरे में रहकर काम किया गया है। मामले में जांच भी चल रही है जिसमें जवाब दिया जाएगा। जो भी कार्रवाई की गई है वह नियमानुसार है। सभी आरोप पूरी तरह बेबुनियाद एवं निराधार हैं।