Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Brahmin community and management once again at odds over BSM property

Roorkee News: बीएसएम की संपत्ति के लिए ब्राह्मण समाज और प्रबंधन फिर आमने-सामने

Tue, 03 Nov 2026 04:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 04:45 PM IST
विज्ञापन
Brahmin community and management once again at odds over BSM property
एसआईटी जांच और रिसीवर नियुक्त नहीं होने पर अनशन की दी चेतावनी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रुड़की। बीएसएम शिक्षण संस्थान की संपत्ति को लेकर विवाद एक बार फिर गहरा गया है। पत्रकारवार्ता कर धरना दे रहे लोगों ने प्रबंधन की ओर से लगाए गए आरोपों का जवाब दिया। चेतावनी दी गई कि ट्रस्ट की अवैधता की एसआईटी जांच और सरकार की ओर से प्राधिकृत नियंत्रक नियुक्त नहीं किया गया तो धरनास्थल पर आमरण अनशन किया जाएगा।
बता दें कि संस्थान को ब्राह्मण समाज की संपत्ति बताते हुए पिछले छह दिनों से हरिद्वार रोड स्थित परशुराम भवन में धरना दिया जा रहा है। मंगलवार को पत्रकार वार्ता में डॉ. सम्राट सुधा ने कहा कि प्रबंधन की ओर से उनके खिलाफ लगाए गए अभद्र आरोपों के मामले में उच्च न्यायालय प्रबंधन पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगा चुका है।
विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि ब्राह्मण समाज के पास ऐसे दस्तावेज और साक्ष्य हैं जिनसे करीब 1500 करोड़ रुपये की संपत्ति पर समाज का अधिकार साबित होता है। उन्होंने ट्रस्ट की वैधता की जांच होने तक प्राधिकृत नियंत्रक नियुक्त करने की मांग की। वहीं, भारतीय ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष सतीश शर्मा ने खुद को फर्जी अध्यक्ष बताए जाने पर आपत्ति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 में समाज के लोगों ने सर्वसम्मति से उन्हें भारतीय ब्राह्मण समाज का अध्यक्ष चुना था। उन्होंने आरोप लगाया कि बीएसएम को हाल ही में विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने के दौरान करीब 70 प्रतिशत दस्तावेज फर्जी लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि प्रबंधन एसआईटी जांच होने का दावा कर रहा है तो उसे जांच से संबंधित प्रमाण सार्वजनिक करने चाहिए।

उन्होंने आमने-सामने बैठकर वार्ता की चुनौती देते हुए कहा कि वे अपने दस्तावेज और साक्ष्य सार्वजनिक करने के लिए तैयार हैं। बता दें कि एक दिन पहले बीएसएम शिक्षण संस्थान के निदेशक रजनीश शर्मा और अन्य पदाधिकारियों ने पत्रकारवार्ता कर धरने पर बैठे लोगों को ब्लैकमेलर बताया था। प्रबंधन ने दावा किया था कि इस प्रकरण में अब तक 51 जांच हो चुकी हैं और सभी में धरनारत लोगों के आरोप निराधार पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed