{"_id":"590221124f1c1bbc62c0c9ef","slug":"border-security-in-balawali-opened-the-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार्डर की सुरक्षा को बालावाली में खुलेगी चौकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार्डर की सुरक्षा को बालावाली में खुलेगी चौकी
अमर उजाला ब्यूरो लक्सर
Updated Thu, 27 Apr 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बालावाली पुल के रास्ते अब आपराधिक लोगों का प्रदेश में घुसना आसान नहीं होगा। पुलिस प्रशासन ने बालावाली में पुलिस चौकी खोलने का फैसला लिया है। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। शासन की स्वीकृति मिलने तक पुलिस प्रशासन ने बालवाली में 24 घंटे पुलिस पिकेट की तैनाती की है।
बृहस्पतिवार को लक्सर पहुंचे एसएसपी कृष्णकुमार वीके ने बताया कि पिछले कुछ समय से बालावाली में पुलिस चौकी खोलने की मांग हो रही थी। अक्सर बिजनौर आदि क्षेत्र से आपराधिक लोग बालावाली पुल के रास्ते हरिद्वार में एंट्री करते रहते हैं। वहीं आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के बाद लौट जाते थे। जिसके चलते बालावाली में पुलिस चौकी खोलने का फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल बालावाली में एक पिकेट तैनात की गई है। जिसके लिए बालावाली में एक भवन को किराये पर लिया जा रहा है। इस पिकेट में तीन कर्मचारी लक्सर कोतवाली तो वहीं एक कर्मचारी खानपुर थाने से भेजा गया है। यह पुलिस कर्मी 24 घंटे पुल से आने वाले लोगों पर नजर रखेंगे। उन्होंने बताया कि बालावाली में पुलिस चौकी के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। शासन से चौकी को स्वीकृति मिलते ही इस पिकेट को ही पुलिस चौकी में तरमीम किया जाएगा। वहीं बालावाली गांव खानपुर थाने में होने पर यह चौकी खानपुर थाने के अंतगर्त ही होगी। नोट : फाइल संख्या 9, 10, व 11 लक्सर में एसएसपी के निरीक्षण से संबंधित खबरें हैं।
एसएसपी ने किया लक्सर कोतवाली का निरीक्षण
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कृष्णकुमार वीके ने बृहस्पतिवार को लक्सर कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने कोतवाली की स्थिति पर संतोष जताया। इसके बाद एसएसपी ने जनप्रतिनिधियों के साथ जन समस्याओं को लेकर बैठक की।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कृष्णकुमार वीके लक्सर कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने कोतवाली के सभी रिकार्डों की जांच के साथ-साथ कंप्यूटर रूम, हथियार व मैस आदि का निरीक्षण किया। बाद में मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि लक्सर कोतवाली की स्थिति संतोषजनक है। जो छोटी-छोटी खामियां हैं, उन्हें दूर करने को कहा गया है। उन्होंने लोगों की समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक भी की। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य किरत सिंह, जिला पंचायत सदस्य सपना वाल्मीकि, प्रधान करणपाल, सत्यवीर सिंह, विशाल चौधरी, मदन मोहन, अमित, कामिल प्रधान व सुखलाल प्रधान आदि लोग मौजूद रहे।
कार्रवाई नहीं होने पर की एसएसपी से शिकायत
कोतवाली पुलिस द्वारा मारपीट करने के मामले में कोई कार्रवाई न किए जाने पर पीड़ित परिवार एसएसपी कृष्ण कुमार वीके से मिला। इस दौरान एसएसपी ने कोतवाली पुलिस को मामले में एनसीआर दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
लोगों की समस्या सुनते समय जिला पंचायत सदस्य सपना वाल्मीकि भी अपने कुछ घायल रिश्तेदारों के साथ लक्सर कोतवाली पहुंच गई। सपना वाल्मीकि का कहना था कि उसक ी बहन की शादी करीब तीन साल पहले पनियाला से लक्सर कस्बा निवासी सत्य के साथ हुई थी। दहेज कम मिलने से नाराज ससुराल पक्ष के लोग उसकी बहन से द्वेष रखते हैं। जिसके चलते दोनों पक्षों में अक्सर तनाव चलता रहता था। जिसे लेकर 23 तारीख को दोनों पक्षों में मामले के निपटारे को लेकर एक पंचायत की गई। आरोप है कि इस दौरान सत्य के पिता आदि ने उसकी बहन, जीजा व पंचायत में आए भाइयों के साथ मारपीट की है। जिसमें सत्य, नरेशो, बोबी व गौतम आदि घायल हुए हैे। पीड़ित पक्ष का कहना था कि घटना के बाद से ही मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी गई थी। लेकिन आज तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस पक्ष का कहना था कि घायलों को कोई खास चोट नहीं है। जिसके बाद एसएसपी ने कोतवाली पुलिस को आदेश दिए हैे कि मामले में एनसीआर काटकर मामले की जांच की जाए। यदि संभव हो तो उसके बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए।