Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Bodies of young man and teenager sent to post mortem removed from grave

युवक व किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, क ब्र से शव निकाले

Mon, 29 Jun 2020 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Bodies of young man and teenager sent to post mortem removed from grave
लक्सर (रुड़की)। एक ही गांव के युवक और किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस को बताए दोनों के शवों को रात में ही कब्रिस्तान ले जाकर दफना दिया। पता चलने पर डीएम के आदेश के बाद कोतवाली पुलिस ने सोमवार सुबह मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में दोनों शवों को कब्र से बाहर निकाला। इस दौरान पुलिस को ग्रामीणों के विरोध का सामना भी करना पड़ा। विरोध बढ़ता देख पुलिस ने लाठियां फटराकर ग्रामीणों को भगाया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार देर शाम 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसके कुछ देर बाद ही पड़ोस में रहने वाले 19 वर्षीय युवक की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत के बाद उनके परिवार वालों ने बिना पुलिस को सूचना दिए दोनों के शवों को रविवार रात में ही कब्रिस्तान ले जाकर दफना दिया गया। इसी बीच किसी ग्रामीण ने डीएम को सूचना दे दी कि युवक और किशोरी का आपस में प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी वजह से दोनों ने आत्महत्या की है। इस पर डीएम सी रविशंकर ने लक्सर एसडीएम पूरण सिंह राणा को दफनाए गए शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन

सोमवार सुबह एसडीएम के आदेश पर नायब तहसीलदार राजपाल जैन पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे। दफनाए शव बाहर निकाले जाने की सूचना मिलने पर कई ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और विरोध शुरू कर दिया। उनका कहना था कि दफनाए शवों को कब्र से बाहर निकाला जाना उनके मजहब के हिसाब से शरीयत के खिलाफ माना जाता है। ग्रामीणों का विरोध बढ़ता देख पुलिस ने लाठियां फटकार कर भगाया। इसके बाद किशोरी और युवक के शव को कब्र से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसडीम पूरण सिंह राणा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed