{"_id":"6a1dd559801dbb539d0014a4","slug":"bloody-clash-over-old-rivalry-in-mangalore-roorkee-news-c-5-1-drn1027-985815-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: मंगलौर में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: मंगलौर में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के बसवाखेड़ी गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब दबंगों के एक समूह ने घर में घुसकर जमकर तांडव मचाया। आरोप है कि हमलावरों ने न केवल महिलाओं और बुजुर्गों के साथ मारपीट की बल्कि पथराव कर पूरे इलाके में दहशत फैला दी। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित जोनेश कुमार निवासी बसवाखेड़ी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 31 मई दिन रविवार को शाम करीब 6:40 बजे कुछ लोग अचानक उनके घर पर आ धमके थे। आरोप है कि हमलावरों ने आते ही ईंटों और डंडों से परिवार पर हमला बोल दिया था। तहरीर के अनुसार हमलावरों ने घर की महिलाओं के साथ मारपीट की और उनके पिता व ताऊजी के बेटे पर ईंट-डंडों से जानलेवा हमला किया था जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
इसके साथ ही आरोपियों ने घर पर जमकर पथराव किया। पीड़ित ने तहरीर में अरुण कुमार, नीटू, वंश, उदिल, चुन्नी लाल, अजय, रितेश, शेखर, विशाल, विनय, शुभम, अंकित, जतीन, महेंद्र, दीपक, नीरज, विकास और ईमरतवती सहित अन्य हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जोनेश का कहना है कि इन लोगों ने पूर्व नियोजित तरीके से उनके परिवार को निशाना बनाया था। कोतवाल भगवान सिंह मेहर ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।