फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Blood donation done on Rahul Gandhi's birthday

राहुल के जन्मदिन पर 21 यूनिट रक्तदान किया

Fri, 19 Jun 2020 11:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Blood donation done on Rahul Gandhi's birthday
रुड़की। एनएसयूआई की ओर से कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के 50वें जन्मदिन पर सिविल अस्पताल में रक्तदान किया गया। इस दौरान 21 यूनिट ब्लड एकत्रित कर अस्पताल प्रशासन के हवाले किया गया। एनएसयूआई के प्रदेश सचिव आशीष चौधरी ने कहा कि एनएसयूआई की ओर से समय-समय पर जनहित के लिए रक्तदान किया जाता है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति के रक्तदान करने से वह चार व्यक्तियों की जान बचाता है। रक्तदान करने वालों में पीयूष चौधरी, मयंक राजपूत, राजीव पुंडीर, अंकित कुमार, आशीष पाल, अनुज प्रजापति, मनीष परमार, मुकुल मुडलाना व नितिन आशीष चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

राहुल के जन्मदिन पर अस्पताल में फल बांटे
लक्सर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर लक्सर अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए। उन्होंने मरीजों को मास्क और सैनिटाइजर भी दिए। इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल वर्मा, डॉ. सुषमा गुप्ता, सीमा गुप्ता, निहारिका, सतेंद्र चौधरी, विशाल पंवार, अंकित चौधरी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

---------------------
राहुल के जन्म दिन पर बीज और कीटनाशक बांटे
चुड़ियाला। रेलवे स्टेशन तेज्जूपुर में जिला किसान कांग्रेस कमेटी के कैंप कार्यालय पर अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर पूर्व दर्जाधारी सुशील राठी की ओर से किसानों को बाजरे का बीज, कीटनाशक व दवाइयां वितरण की गईं। सभी ने राहुल गांधी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिलाध्यक्ष चौधरी सेठपाल परमार ने कहा कि राहुल गांधी किसानों और मजदूरों के सच्चे हितैषी हैं। इस मौके पर ठाकुर वीरेंद्र सिंह, उदय त्यागी, ब्रजपाल प्रधान, बलवंत सिंह, चौधरी आजाद सिंह व कयूम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------------
राहुल के जन्मदिन पर गरीबों को राशन बांटा
भगवानपुर। विधायक ममता राकेश ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर गरीबों को राशन वितरण किया। उन्होंने शुक्रवार को अपने कार्यालय पर राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। वहीं कस्बे में रह रहे गरीब लोगों को राशन वितरण किया है। इस दौरान विधायक ममता राकेश ने कहा कि इस कोरोना महामारी में गरीब लोगों का रोजगार ठप होने के कारण परिवारों का पालन पोषण करने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस अवसर पर रोहित कुमार, फारूक अहमद, नरेश कुमार, विपिन कुमार आदि उपस्थित रहे।
-------------
राह चलते लोगों को फल वितरित किए
झबरेड़ा। कस्बे में स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्म दिवस मनाया गया, वहीं देश के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। शुक्रवार को कांग्रेस नेता राजपाल सिंह ने राहुल गांधी की लंबी आयु के लिए उनके जन्मदिन पर राह चलते लोगों को फल वितरित किए। उन्होंने कहा कि इस बार राहुल गांधी स्वयं अपना जन्मदिन नहीं मना रहे हैं। भारत व चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प में भारत के 20 सैनिक शहीद हुए हैं। उनकी शहादत पर उन्होंने अपना जन्मदिन न मना कर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी है। इस अवसर पर राव कुर्बान अली, फैयाज, अनुज सैनी, विपिन सैनी, चंदन सिंह, शहजाद, संजय, जितेंद्र, नितिन व निशू कुमार आदि मौजूद रहे।

पूर्व अध्यक्ष के जन्मदिन पर बांटे निशुल्क बीज
सुल्तानपुर। कस्बे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान क्षेत्र के किसानों को निशुल्क बीज वितरित किए गए।
शुक्रवार को सुल्तानपुर कस्बे में कांग्रेस के कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया। इस दौरान किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष शादाब अली ने कहा कि कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी के आह्वान पर राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर उत्तराखंड प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी की ओर से किसानों को सरसों, मटर, हरा धनिया, गाजर, भिंडी आदि के बीज निशुल्क वितरित किए गए। इस दौरान अशोक भट्ट, अमरीक कुमार, राजेश् ाकुमार, विनोद कुमार, आदिल अली, कुर्बान अली, जरीफ अहमद, गुलशेर अली, बिट्टू, इकबाल सिंह व जसवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed