फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   BJP's downfall will become intoxication of power: Hema

सत्ता का नशा बनेगा भाजपा का पतन : हेमा

Thu, 29 Jun 2023 05:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 05:03 PM IST
विज्ञापन
BJP's downfall will become intoxication of power: Hema
सुल्तानपुर। कांग्रेस सेवा दल की प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित ने कहा की केंद्र की भाजपा और राज्य सरकार सत्ता के नशे में चूर हैं। यही भाजपा के पतन का कारण बनेगा। बृहस्पतिवार को अलावलपुर गांव में कांग्रेस सेवा दल की बैठक आयोजित की गई। कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार जनता विरोधी है। सरकार को किसान, मजदूरों व बेरोजगार के हितों से कोई सरोकार नहीं है। कहा कि कांग्रेस पार्टी हर वर्गों धर्मों के लोगों को ध्यान में रखकर कार्य करती है। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सैनी एडवोकेट ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में लगातार बढ़ रही महंगाई ने लोगों की कमर तोड़कर रख दी है। लेकिन भाजपा को इससे कोई लेना-देना नहीं है। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा का तख्तापलट होगा और कांग्रेस का परचम लहराएगा। इस मौके पर हिना खातून को जिलाध्यक्ष कांग्रेस सेवादल ग्रामीण की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मौके पर राजीव चौहान, गुफरान अंसारी, सनव्वर अली, कमलकांत सैनी, डॉ सितम सिंह, सुशील कश्यप, दीपक वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed