फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   BJP ministers heard the defense minister's address from the virtual rally

भाजपाईयों ने वर्अचुल रैली से सुना रक्षा मंत्री का संबोधन

Mon, 15 Jun 2020 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
BJP ministers heard the defense minister's address from the virtual rally
रुड़की। दिल्ली रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ का लाइव संबोधन सुना। रैली को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति की ओर आगे बढ़ रहा है। हमारा देश अर्थव्यवस्था के मामले में नौवें नंबर पर था। अब पांचवें नंबर पर आ चुका है। कोविड-19 में देश के प्रधानमंत्री ने सूझबूझ के साथ कार्य किए हैं।
विज्ञापन

इस दौरान केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने सभी को आत्मनिर्भर भारत बनाने में योगदान देेने की शपथ दिलवाई। साथ ही स्वदेशी सामान के इस्तेमाल का भी संकल्प लिया गया। इस अवसर पर माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, जिला महामंत्री आदेश सैनी, कृषि मंडी अध्यक्ष योगेंद्र सिंह पुंडीर, पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन, जिला उपाध्यक्ष अमन त्यागी, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंधु, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सागर गोयल, मंडल महामंत्री प्रद्युम्न सिंह पोसवाल आदि मौजूद रहे। वहीं, रुड़की के एक होटल में भी भाजपाइयों ने रक्षा मंत्री की वर्चुअल रैली का संबोधन सुना। इस दौरान पूर्व दर्जाधारी डॉ. गौरव चौधरी, पार्षद विवेक चौधरी, डॉ. टेक वल्लभ, संतोष पाल, संतोष पंत और अरुण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed