फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   BJP, Congress eye on BSP and independents

बसपा और निर्दलीयों पर भाजपा व कांग्रेसियों की नजर

Wed, 09 Mar 2022 08:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 08:07 PM IST
विज्ञापन
BJP, Congress eye on BSP and independents
एग्जिट पोल में किसी भी पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत में आने की स्थिति स्पष्ट नहीं है। अलग-अलग अनुमान लगाए जा रहे हैं। ऐसे में संभव है कि भाजपा-कांग्रेस बहुमत के किनारे पर आ जाएं। ऐसी स्थिति में बसपा और निर्दलीय उम्मीदवार सरकार गठन के लिए अहम भूमिका में होंगे। हरिद्वार में चार सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के अलावा अन्य दलों के प्रत्याशी मुकाबले में हैं। उनसे भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज मुलाकात कर रहे हैं। इससे राजनीतिक सरगर्मी और चर्चाएं तेज होती जा रही हैं।
विज्ञापन

हरिद्वार से 11 विधायक चुने जाएंगे। इस बार जो रुझान चुनाव में देखने को मिला है। उसके अनुसार चार सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के अलावा अन्य दल कड़े मुकाबले में हैं। लक्सर सीट पर बसपा प्रत्याशी शहजाद, खानपुर सीट पर बसपा प्रत्याशी रविंद्र पनियाला और निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार के साथ भाजपा प्रत्याशी रानी देवयानी के बीच कड़ा मुकाबला है। वहीं, झबरेड़ा में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी के अलावा बसपा प्रत्याशी कड़ी टक्कर दे रहे हैं। इसके अलावा भगवानपुर विधानसभा में भाजपा छोड़कर बसपा में शामिल हुए सुबोध राकेश कांग्रेस प्रत्याशी ममता राकेश को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। ज्वालापुर विधानसभा में भी बसपा प्रत्याशी कड़े मुकाबले में हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि जिले में तीन से चार सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के अलावा बसपा व निर्दलीय प्रत्याशी जीत दर्ज करा सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने विगत मंगलवार को इन सीटों पर संभावित विजयी प्रत्याशियों से अंदरखाने मुलाकात की है। इसे लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed