फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   BJP appointed 25 divisional presidents in the district

भाजपा ने जिले में 25 मंडल अध्यक्ष किए नियुक्त

Tue, 12 Jan 2021 11:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
BJP appointed 25 divisional presidents in the district
भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष निपेंद्र चौधरी ने किसान मोर्चा की ओर से जनपद के मंडल अध्यक्ष की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। उन्होंने बताया कि जिले में 25 मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। जबकि लक्सर नगर के मंडल की घोषणा अभी तक नहीं की गई है।
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष निपेंद्र चौधरी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान और जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान के साथ विचार विमर्श करने के बाद जनपद के मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा की है। मंगलवार को प्रेस नोट जारी कर बताया कि सुनील चौहान को लक्सर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा खानपुर में अक्षय चौधरी, भगवानपुर नगर में सतीश चौहान और भगवानपुर ग्रामीण में तेजपाल सिंह को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। झबरेड़ा नगर में विश्वास चौधरी और झबरेड़ा ग्रामीण में डॉ. सुरेश कुमार, मंगलौर नगर में राहुल सैनी और मंगलौर ग्रामीण में परितोष चौधरी को अध्यक्ष बनाया है। इसी तरह रुड़की पश्चिम में सतीश सैनी, रुड़की की पूर्वी में सचिन चौधरी, कलियर में अंकित सैनी, सुभाष नगर में धर्मवीर सिंह रोड, बुग्गावाला में मुकेश सैनी, ज्वालापुर पश्चिम में विजयपाल सैनी और ज्वालापुर उत्तर में मेहर दीप को अध्यक्ष का पद सौंपा। वहीं बहादराबाद में धर्मेंद्र चौहान, शिवालिक नगर में कुशलवीर सिंह, रानीपुर चौक बाजार में संदीप कुमार, हरिद्वार उत्तर जमालपुर में रविंद्र सैनी, लालढांग में कुलदीप चौधरी, हरिद्वार दक्षिण भोगपुर पंचपुरी में सेठपाल, कनखल में निर्दोष कुशवाहा, मध्य हरिद्वार में अभिनव वशिष्ठ, सप्तऋषि मंडल में अजीत कुमार को मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed