{"_id":"571282944f1c1b966d4a6bc9","slug":"bill-collectors-consumers-left-in-sweat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल जमा करने में छूटे उपभोक्ताओं के पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल जमा करने में छूटे उपभोक्ताओं के पसीने
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
Updated Sat, 16 Apr 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
िबबिल जमा करने काे लगी कतारें।
- फोटो : अमर उजाला
रुड़की। सर्वर डाउन होने से शनिवार को सैकड़ों बिजली उपभोक्ताओं के बिल जमा नहीं हुए। कुछ उपभोक्ताओं के बिल मैनुअल जमा किए गए लेकिन अधिकतर लोग बिना बिल जमा किए लौट गए।
विज्ञापन
दो दिनी अवकाश के बाद शनिवार को ऊर्जा निगम का दफ्तर खुला तो बिजली का बिल जमा करने के लिए उपभोक्ताओं की कतारें लग गई। लेकिन ऊर्जा निगम के सर्वर में आई तकनीकी खराबी के चलते बिल जमा नहीं हो पा रहे थे। डेढ़ घंटे इंतजार के बाद भी जब समस्या का समाधान नहीं हुआ तो लोगों ने ऊर्जा निगम शहरी खंड के अधिशासी अभियंता से शिकायत की।
विज्ञापन
मशक्कत के बाद समस्या का समाधान नहीं होने पर अधिशासी अभियंता ने मैनुअल बिल जमा कराने के निर्देश दिए। उसके बाद कर्मियों ने मैनुअल बिल जमा करने शुरू किए। घंटों लाइन में लगने के बाद भी जब कई उपभोक्ताओं का नंबर नहीं आया तो थक हारकर बिना बिल जमा किए कई लौट गए। इस संबंध में अधिशासी अभियंता मनोज कुमार का कहना है कि देहरादून से ऊर्जा निगम के सर्वर में तकनीकी खराबी के कारण परेशानी हुई है। समाधान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन