{"_id":"67fc01f05b30b762ec0ec260","slug":"bike-riding-miscreants-snatched-the-purse-of-a-woman-sitting-in-an-e-rickshaw-roorkee-news-c-5-1-drn1027-663999-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: ई-रिक्शा में बैठी महिला का पर्स छीन ले गए बाइक सवार बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: ई-रिक्शा में बैठी महिला का पर्स छीन ले गए बाइक सवार बदमाश
विज्ञापन
ई-रिक्शा में सवार महिला से बाइक सवार बदमाशों ने रात के वक्त पर्स छीन लिया। वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार बदमाश पॉलिटेक्निक कॉलेज की ओर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर पर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
गंगनहर कोतवाली को सुनीता निवासी नंद विहार कॉलोनी ने तहरीर देकर बताया कि वह शनिवार रात राणा चौक से रामनगर चौक की ओर ई-रिक्शा में सवार होकर जा रही थी। इस बीच बाइक सवार दो बदमाश आए और उनके हाथ से पर्स छीनकर ले गए। पर्स में पैसे, जरूरी कागजात और फोन भी था।
शोर शराबा होने पर आसपास के काफी लोग भी मौके पर पहुंच गए थे लेकिन तब तक बाइक सवार बदमाश पॉलिटेक्निक कॉलेज की ओर फरार हो गए थे। इसके बाद उन्होंने छीना झपटी की शिकायत अपने परिवार से की थी। रविवार को वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ गंगनहर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगालकर बाइक सवार बदमाशों का पता लगाया जा रहा है।