फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Bike riding miscreants looted a bag full of notes from the groom's father

Roorkee News: दूल्हे के पिता से बाइक सवार बदमाशों ने नोटों से भरा बैग लूटा

Mon, 18 Nov 2024 11:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants looted a bag full of notes from the groom's father
I
विज्ञापन

IIमुजफ्फरनगर से आई थी बरात, पुलिस खंगाल रही है सीसीटीवी
I
I
I
Iबाइक सवार दो बदमाशों ने दूल्हे के पिता से नोटों से भरा बैग लूट लिया और रुड़की की तरफ भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और बाइक सवार बदमाशों की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। वहीं, बैग में करीब डेढ़ लाख रुपये बताए जा रहे हैं।
I
I
I
Iमंगलौर क्षेत्र के गांव तांशीपुर निवासी एक ग्रामीण की बेटी की बरात रविवार रात मुजफ्फरनगर क्षेत्र से आई थी। बरात मंगलौर क्षेत्र के गोदावरी होटल में ठहरी थी। बताया जा रहा है कि रात करीब 10 बजे दूल्हे के पिता होटल के गेट के बाहर खड़े होकर रिश्तेदारों का इंतजार कर रहे थे। उनके पास एक बैग भी था जिसमें करीब डेढ़ लाख की नकदी बताई जा रही है।
विज्ञापन

I
Iबताया जा रहा है कि इस बीच मंगलौर की तरफ एक बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके हाथाें से बैग छीन लिया और रुड़की की तरफ फरार हो गए। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची मंगलौर पुलिस ने घटना की जानकारी ली और बाइक सवार बदमाशों की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। वहीं, पुलिस बदमाशों की तलाश के लिए होटल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। अब तक घटना की कोई तहरीर नहीं आई है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed