फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Bike rider hits girl's scooter

Roorkee News: युवती की स्कूटी में बाइक सवार ने मारी टक्कर

Fri, 15 Sep 2023 12:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Bike rider hits girl's scooter

विज्ञापन
विरोध करने पर युवक ने की अभद्रता, शोर मचाने पर हुआ फरार



युवती ने पुलिस को दी तहरीर, नगर निगम के पास हुई घटना



स्कूटी से जा रही एक युवती को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। विरोध करने पर युवक ने अभद्रता कर दी जिससे मौके पर हंगामा हो गया। शोर मचाने पर युवक मौके से बाइक लेकर फरार हो गए। युवती ने पुलिस को तहरीर दी है।




रुड़की के गणेशपुर निवासी एक युवती बृहस्पतिवार सुबह किसी काम से नगर निगम के पास आई थी। यहां से वह स्कूटी से घर जा रही थी। इस बीच बाइक सवार युवक ने पीछे आकर साइड मार दी। इससे युवती सड़क पर गिरने से बाल-बाल बच गई। युवती ने विरोध किया तो युवक ने अभद्रता कर दी। युवती ने हंगामा करते हुए शोर मचा दिया। लोगों को आता देख युवक मौके से बाइक लेकर फरार हो गया। युवती ने कोतवाली पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। साथ ही तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed