{"_id":"62d99d912a416e614f61292f","slug":"bike-rider-death-by-car-collision-roorkee-news-drn417866991","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को पहले सिविल अस्पताल और फिर एम्स दिल्ली भर्ती कराया गया, जहां एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे गुरुकुल नारसन हाईवे पर राजा महेंद्र प्रताप कॉलेज के सामने हरिद्वार की ओर से आ रही एक स्कोडा कार ने सामने से आ रही एक बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद कार सवार चालक फरार हो गया। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नारसन चौकी प्रभारी यशवीर नेगी मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस से घायलों को सिविल अस्पताल रुड़की भर्ती कराया। यहां उनकी हालत नाजुक देखते हुए तीनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजनों ने तीनों को एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया। इनमें से एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान सूरज पुत्र प्रह्लाद (20) निवासी ओखला फेस-2 गोविंदपुरी दिल्ली की मौत हो गई है, जबकि उसके साथी मंगल (19) पुत्र राजेश और राकेश (19) पुत्र कृष्णा का इलाज चल रहा है। अभी घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।