फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Bike rider arrested with pistol

Roorkee News: बाइक सवार को तमंचे के साथ किया गिरफ्तार

Sun, 09 Jul 2023 04:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 04:57 PM IST
विज्ञापन
Bike rider arrested with pistol
रुड़की। पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक सवार को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में बाइक सवार ने बताया कि वह किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस ने केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

गंगनहर काेतवाली पुलिस शनिवार की देर शाम मतलबपुर तिराहे के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस बीच पुलिस ने एक बाइक सवार को रोक लिया और उससे कागजात मांगे। लेकिन वह कोई कागजात नहीं दिखा पाया। इस बीच युवक ने मौके से भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे पकड़कर तलाशी ली। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। कोतवाली प्रभारी बीएल भारती ने बताया कि मनन निवासी छाछरेकी शाखुपुर पुंडैन, थाना गगलहेड़ी जिला सहारनपुर को गिरफ्तार किया है। युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। साथ ही उसका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed