{"_id":"6abf93623926013b920a473c","slug":"bike-collides-with-electric-pole-youth-seriously-injured-roorkee-news-c-37-1-hrd1005-161868-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: बाइक विद्युत पोल से टकराई, युवक गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: बाइक विद्युत पोल से टकराई, युवक गंभीर घायल
विज्ञापन
सुल्तानपुर। तिलकपुरी गांव लौट रहे एक युवक की बाइक भोगपुर गांव से पहले अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े विद्युत पोल से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने घायल को उपचार के लिए लक्सर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसके चेहरे पर करीब 30 टांके लगाए हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के समय युवक ने हेलमेट नहीं पहना था। वहीं, उसके नशे की हालत में बाइक चलाने की भी बात सामने आ रही है।
मिली जानकारी के अनुसार भिक्कमपुर चौकी क्षेत्र के तिलकपुरी गांव निवासी मांगेराम पतंजलि फूड पार्क में काम करता है। बृहस्पतिवार शाम ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह बाइक से अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही वह भोगपुर गांव से पहले पहुंचा, इसी दौरान उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े विद्युत पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि मांगेराम बाइक से सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसके नशे की हालत में बाइक चलाने की बात भी सामने आई है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
-- -- -- --
ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार घायल
चुड़ियाला। तेजूपुर में ट्रैक्टर की चपेट में आकर मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए निजी चिकित्सा केंद्र ले जाया गया।
शुक्रवार सुबह गांव नोजली जिला सहारनपुर निवासी भूरा किसी काम से मोटरसाइकिल पर तेजूपुर आया था। कुछ देर बाद वह अपने गांव वापस जाने लगा। गांव से बाहर निकलते ही तेजी पर आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में बाइक आ गई जिससे मोटर साइकिल सवार को सड़क पर गिर जाने से काफी चोट आई। आरोपी ट्रैक्टर चालक ने वहां से गुजर रहे लोगों की मदद लेते हुए घायल युवक को उपचार के लिए लिए निजी चिकित्सा केंद्र पहुंचाया। उधर घायल के परिजनों को जानकारी दी गई।