{"_id":"69dfe8ec1c5929e9a909bbcc","slug":"bhakiyu-bhanu-raised-the-demand-for-providing-100-units-of-free-electricity-roorkee-news-c-5-1-drn1027-947743-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: भाकियू (भानु) ने उठाई सौ यूनिट निशुल्क बिजली देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: भाकियू (भानु) ने उठाई सौ यूनिट निशुल्क बिजली देने की मांग
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने उत्तराखंड में सौ यूनिट बिजली निशुल्क दिए जाने की मांग की है। पुराने बिलों के भुगतान पर सरचार्ज माफी सहित अपनी मांगों के लिए संगठन ने लक्सर में प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित करने के लिए कार्यकर्ता जिला मुख्यालय के लिए रवाना हुए।
संगठन के राष्ट्रीय महासचिव नितिन चौधरी नीलू ने कहा कि महंगी हो रही बिजली से गरीब और किसान परिवारों पर बोझ बढ़ता जा रहा है। उत्तराखंड ऊर्जा प्रदेश है। प्रदेश से ही बिजली खरीदने वाले कई राज्य निशुल्क बिजली दे रहे हैं। ऐसे में सरकार को उत्तराखंड मेंं भी सौ यूनिट बिजली निशुल्क देनी चाहिए। उन्होंने पुराने बिल जमा करने पर सरचार्ज माफ किए जाने और स्मार्ट मीटर पर रोक लगाए जाने की मांग की।
पदाधिकारियों ने कहा कि गरीबों और किसानों के हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ी जाएगी। यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती तो आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस दौरान महासचिव प्रतिनिधि सुधांशु चौधरी, प्रदेश प्रभारी सिताब सिंह, प्रदेश अध्यक्ष परविंदर चौधरी, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अंकित चौधरी, सचिन चौधरी, मनोज गुप्ता, जनक सिंह, जितेंद्र सोनू, विकास, स्वतंत्र, कार्तिक, गौतम मौजूद रहे।