फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   'Benefits of schemes are getting to Muslim society'

जाति धर्म से ऊपर उठकर लोगों की सेवा कर रही भाजपा: सिद्दीकी

Fri, 10 Sep 2021 11:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
'Benefits of schemes are getting to Muslim society'
मंगलौर। भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा कि पार्टी जाति धर्म से ऊपर उठकर लोगों की सेवा कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार की ओर से अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिसका सीधे मुस्लिम समाज को लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन

मंगलौर में लंढौरा रोड पर भाजपा नेता जमील हसन अंसारी के आवास पर कार्यकर्ताओं ने भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा में ही सभी वर्गों का हित सुरक्षित है और पार्टी जात-पात से ऊपर उठकर गरीबों का उत्थान करने में लगी हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से आवास योजना, आयुष्मान कार्ड व प्रधानमंत्री अन्न योजना के रूप में गरीबों की मदद की जा रही है। मुस्लिम समाज भी भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का भरपूर लाभ ले रहा है। उन्होंने कहा कि इसीलिए मुस्लिम समाज का रुझान इस बार भाजपा की ओर दिखाई दे रहा है। सभी कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों में लगकर स्थानीय सीट से भाजपा प्रत्याशी को जिताना होगा, ताकि क्षेत्र में और बेहतर विकास की संभावनाएं तलाश की जा सकें। कहा कि आगामी विस चुनाव में पार्टी 60 से अधिक सीटें जीतकर उत्तराखंड में अपना परचम लहराएगी। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता शादाब शम्स, जमीर हसन अंसारी, मास्टर नागेंद्र कुमार, मंडल अध्यक्ष अंकित कपूर, मंडी समिति अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, शोभित गुप्ता, सरफराज अहमद, ऋषिपाल बालियान, दिनेश पंवार, अनीस अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed