फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Belda Case: Police keeping a close eye on social media

बेलड़ा प्रकरण: सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर

Tue, 25 Jul 2023 12:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Belda Case: Police keeping a close eye on social media

विज्ञापन
बेलड़ा बवाल में नामजद प्रमोद की मौत के बाद पुलिस और खुफिया विभाग की ओर से सोशलमीडिया पर पैनी नजर रखी जा रही है। पुलिस और खुफिया विभाग भ्रामक और भड़काऊ पोस्ट करने वालों को चिह्नित कर रही है।




सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित बेलड़ा गांव में पंकज की मौत पर 12 जून को बवाल हो गया था। इसमें पुलिस पर पथराव के साथ मारपीट की गई थी। पुलिस ने अलग-अलग केस दर्ज किए थे। एक केस में पुलिस को भी नामजद किया गया था। बवाल मामले में बेलड़ा निवासी प्रमोद कुमार को जेल भेज दिया गया था। यहां तबीयत खराब होने पर उसे ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया था। जहां दो दिन पूर्व उसकी मौत हो गई थी। प्रमोद की मौत को लेकर कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर भ्रामक और भड़काऊ पोस्ट की थी। भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजीत नौटियाल ने आम लोगों को भड़काने का काम किया था। पुलिस ने मंजीत नौटियाल को हिरासत में लेकर चालान कर दिया था। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि भ्रामक और भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर नजर रखी जा रही है। माहौल खराब करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed