फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Before April 24, train travel on reserved seats from Roorkee is difficult

Roorkee News: 24 अप्रैल से पहले रुड़की से आरक्षित सीट पर ट्रेन का सफर मुश्किल

Tue, 03 Mar 2026 12:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Before April 24, train travel on reserved seats from Roorkee is difficult
24 अप्रैल से पहले ट्रेन से सफर करना शहर के यात्रियों के लिए बेहद मुश्किल हो गया है। रुड़की रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली करीब 10 जोड़ी से अधिक ट्रेनों में सीटों की भारी किल्लत देखी जा रही है। पर्व और राष्ट्रीय अवकाश के कारण यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ गई है जिसके कारण लंबी दूरी की ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट लगातार बढ़ती जा रही है। योग एक्सप्रेस, हरिद्वार-बांद्रा एक्सप्रेस, उत्कल एक्सप्रेस और हेमकुंड एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल है।
विज्ञापन


अलवर, जयपुर, अजमेर, अहमदाबाद, बांद्रा, सूरत, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, कोटा, मथुरा, पठानकोट, लखनऊ, बक्सर, पटना, हावड़ा, गोरखपुर, मुंबई और राजस्थान आदि जाने वाली ट्रेनों में स्थिति सबसे ज्यादा गंभीर है। कई ट्रेनों में वेटिंग 150 के पार पहुंच चुकी है जबकि कुछ में नो-रूम की स्थिति बन गई है। यात्रियों का कहना है कि जरूरी कार्यों, शादी-ब्याह और त्योहारों में शामिल होने के लिए उन्हें हर हाल में यात्रा करनी है लेकिन टिकट कन्फर्म न होने से परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन




रुड़की निवासी यात्री अमित कुमार ने बताया कि 20 दिन पहले टिकट बुक कराया था लेकिन अब भी वेटिंग में है। परिवार के साथ सफर करना है ऐसे में काफी चिंता हो रही है। वहीं, एक अन्य यात्री ने कहा कि तत्काल टिकट में भी लंबी वेटिंग के कारण उम्मीद कम नजर आ रही है। मुख्य टिकट पर्यवेक्षक राजू का कहना है कि त्योहार और अवकाश के कारण यात्रियों की संख्या में वृद्धि हुई है। होली स्पेशल ट्रेन का संचालन भी हो रहा है। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि 24 अप्रैल से पूर्व रुड़की से कंफर्म टिकट मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed