फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Become a tehsil worker and blew 1.60 lakh from the account

फर्जी तहसील कर्मचारी बनकर खाते से उड़ाए 1.60 लाख

Fri, 09 Sep 2022 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Become a tehsil worker and blew 1.60 lakh from the account
साइबर ठगों ने फर्जी तहसील कर्मचारी बनकर एक युवक के खाते से डेढ़ लाख से अधिक की रकम साफ कर दी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव बेलड़ी निवासी रजनीश कुमार ने पुलिस को बताया कि उसने कुछ दिन पहले आय प्रमाणपत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। दो दिन पूर्व उसके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि वह तहसील कर्मचारी बोल रहा है। आय प्रमाणपत्र बनवाने के लिए एक फार्म और फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी। इसके लिए वह व्हाट्सएप पर एक लिंक भेज रहा है। लिंक को खोलकर फार्म और फीस भरी जाएगी। इसके बाद आय प्रमाणपत्र बन जाएगा।
विज्ञापन

उसके झांसे में आकर उसने लिंक खोलकर पूरी प्रक्रिया के साथ फार्म और फीस जमा कर दी। कुछ देर बाद मोबाइल पर खाते से 1.60 लाख रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। इस पर उसने उस नंबर पर कॉल की तो वह बंद आया। तहसील पहुंचकर जानकारी ली तो किसी के कॉल नहीं करने की जानकारी दी गई। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed