फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Beat up for protesting against cutting of ridge

Roorkee News: मेड़ काटने का विरोध करने पर मारपीट की

Tue, 27 May 2025 12:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Beat up for protesting against cutting of ridge
महिला के साथ मारपीट और गला दबाकर हत्या का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दो सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।लक्सर कोतवाली की भिक्कमपुर चौकी क्षेत्र निवासी महिला बबली देवी ने पुलिस को बताया कि वह अपने खेत में गन्ने की बुआई करने के लिए गई थी। इस दौरान यहां मौजूद आरोपी बिजेंद्र और नरेंद्र ने उसके खेत की मेड़ काटकर अपने खेत में मिला ली। उसके बेटे विवेक ने इस पर एतराज किया तो आरोपियों ने उसके बेटे और उसके साथ मारपीट की। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसकी गला दबाकर हत्या करने का भी प्रयास किया। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed