फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Battery stolen by breaking the bonnet of a car parked in the godown

Roorkee News: गोदाम में खड़ी कार का बोनट तोड़कर बैटरी चोरी

Thu, 22 Jun 2023 05:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 05:45 PM IST
विज्ञापन
Battery stolen by breaking the bonnet of a car parked in the godown
फोटो समाचार
विज्ञापन

रुड़की।
चोरों ने एक गोदाम में खड़ी कार का बोनट तोड़कर बैटरी चोरी कर ली। चोरी की घटना पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। गोदाम स्वामी की ओर से पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।

गंगनहर काेतवाली क्षेत्र स्थित साकेत कालोनी निवासी संजय का कॉलोनी में ही गोदाम है। वह गोदाम के अंदर ही अपनी कार खड़ी करते हैं। बुधवार की रात को चोरों ने गोदाम का ताला तोड़ दिया। साथ ही गोदाम में रखे हैंडपंप का हत्था उठाकर कार का बोनट तोड़कर बैटरी चोरी कर ली। बृहस्पतिवार की सुबह वह गोदाम पर पहुंचे तो कार से बैटरी चोरी का पता चला। उन्होंने चोरी की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। साथ ही पास में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जिसमें चोरी की घटना कैद हो गई। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। कोतवाली प्रभारी बीएल भारती ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है। फुटेज के आधार चोरों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed