फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Banned meat caught in forest raid

Roorkee News: जंगल में छापा मारकर प्रतिबंधित मांस पकड़ा

Thu, 01 May 2025 05:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 05:30 PM IST
विज्ञापन
Banned meat caught in forest raid
थाना क्षेत्र के जंगल में उत्तराखंड गोवंश संरक्षण स्क्वाॅड और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारकर प्रतिबंधित मांस, कटान उपकरण और तीन जिंदा पशु बरामद किए हैं। पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन




पुलिस और गोवंश संरक्षण स्क्वाॅड को सूचना मिली थी कि कलियर थाना क्षेत्र के रोलाहेड़ी गाडोवाली गांव के जंगल में पशु कटान किया जा रहा है। टीम के एसआई शरद सिंह और थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से छापा मारा। पुलिस को देखकर मौके पर मौजूद आरोपी फरार हो गए। मौके से 900 किलो प्रतिबंधित मांस, तीन जिंदा पशु और कटान उपकरण बरामद हुए।
विज्ञापन


पशु चिकित्सक रोहित सिंह को घटनास्थल पर बुलाकर मांस का सैंपल लेकर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। जीवित पशुओं को झींवरहेड़ी गोशाला भेजा गया। एसएसआई बीएस चौहान ने बताया कि सात अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed