फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Bank of the day, in the afternoon, the ATM queues

दिन में बैंक, दोपहर बाद एटीएम में कतारें

Wed, 23 Nov 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की Updated Wed, 23 Nov 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
बैंकों में मंगलवार शाम कैश आने के बाद बुधवार सुबह एसबीआई और पीएनबी में उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। दोपहर बाद शहर के अधिकतर एटीएम में पर्याप्त रकम डालने से देर शाम तक एटीएम के बाहर लोगों की कतारें लगी रही। अधिकारियों ने दावा किया है कि अब दो-तीन दिन तक उपभोक्ताओं को पैसे की दिक्कत नहीं होगी। जबकि 500 के नए नोट के लिए शहरवासियों को अभी इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन


शहर के बैंकों में पिछले कई दिन से चल रही तंगी बुधवार को दूर हो गई। एसबीआई की मुख्य शाखा में 40 करोड़ रुपये से अधिक की रकम पहुंची। उसके बाद अन्य शाखाओं को भी पर्याप्त रकम दी गई। सुबह बैंक खुलते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। दोपहर तक एसबीआई और पीएनबी की अधिकतर शाखाओं में पैसा जमा और इसकी निकासी होती रही। दोपहर बाद अधिकतर एटीएम में पैसे डाले गए। उसके बाद एटीएम के बाहर भी लोगों की कतार लग गई। देर शाम तक पैसा निकालने के लिए लोगों की कतारें लगी रहीं। इससे लोगों को कुछ राहत मिली है लेकिन, 500 के नोट नहीं आने से लोगों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बाजार में दो हजार रुपये का नोट तो आ गया है लेकिन, पांच सौ का नया नोट और खुल्ले न आने से यह पूरी तरह चलन में नहीं आ पा रहा है।
विज्ञापन


सभी शाखाओं और एटीएम के लिए पर्याप्त रकम दे दी गई है। अब दो-तीन दिन तक लोगों को अधिक समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। 500 के नए नोट फिलहाल नहीं आए हैं। इसके लिए कुछ दिन और इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयशंकर, मुख्य प्रबंधक, एसबीआई (मुख्य शाखा)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed