फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Banganga River's Rapture Bridge Dhansa, Sugarcane Supply of 50 Villages Stalled

बाणगंगा नदी पुल का रपटा धंसा, 50 गांवों की गन्ना आपूर्ति बंद

Sun, 04 Apr 2021 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Banganga River's Rapture Bridge Dhansa, Sugarcane Supply of 50 Villages Stalled
पंचलेश्वर महादेव के निकट स्थित पश्चिम मुहानी बाणगंगा नदी का रपटा पुल धंस गया है। इससे 50 से अधिक गांवों के ग्रामीणों के सामने गन्ना बेचने की समस्या खड़ी हो गई है। साथ ही लक्सर शुगर मिल के लगभग 11 गन्ना केंद्रों से भी मिल तक गन्ना लाने का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के किसान, लक्सर शुगर मिल के गेट व उससे जुड़े गन्ना क्रय केंद्रों पर गन्ने की आपूर्ति करते हैं। सुल्तानपुर क्षेत्र के भी लगभग 50 से अधिक गांव के ग्रामीण शुगर मिल की ओर से खोले गए गन्ना केंद्र पर अपने गन्ने की आपूर्ति करते हैं। रविवार को सुल्तानपुर के निकट स्थित पंचलेश्वर महादेव के पास बाणगंगा नदी के पश्चिम मुहानी के पुल का रपटा धंस गया। इसकी वजह से पुल से आवागमन ठप हो गया है। ऐसी स्थिति में लक्सर शुगर मिल के अधिकारियों ने किसानों से अपील की है कि रपटे की मरम्मत नहीं होने तक गन्ने की बिक्री न करें। रपटा धंस जाने से 11 केंद्रों से जुड़े लगभग 50 से अधिक गांव के किसानों के सामने अपने गन्ने की आपूर्ति करने की समस्या खड़ी हो गई है। शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक पवन ढींगरा ने बताया कि उन्होंने इस समस्या से तहसील अधिकारियों व सहायक गन्ना आयुक्त को अवगत करा दिया है। साथ ही किसानों का गन्ना आपूर्ति कराने के लिए तत्काल कोई वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

इन केंद्रों पर गन्ना लाने में समस्या
खानपुर ब्रह्मपुर, बाकरपुर, कंकरखाता, भगतनपुर, महाराजपुर खुर्द, महाराजपुर कला, केवलपुरी, निरंजनपुर ए, निरंजनपुर बी, निरंजनपुर सी और डूंगरपुर।
---
नदी का रपटा धंसने जाने की जानकारी मिली है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को तत्काल मरम्मत करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने पुल की मरम्मत करने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-शैलेंद्र सिंह नेगी, एसडीएम लक्सर
---
सोमवार से पुल पर यातायात बंद कर मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। मरम्मत करने में लगभग 10 दिन लगेंगे।
-अमित वर्मा, एई, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed