{"_id":"61eebc22091c9b7f3c2f97cb","slug":"baliyan-s-pain-was-reflected-when-the-ticket-was-cut-roorkee-news-drn402450342","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगलौर सीट पर टिकट वितरण गलत निर्णय: बालियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगलौर सीट पर टिकट वितरण गलत निर्णय: बालियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि मंगलौर सीट पर हाईकमान ने टिकट वितरण गलत किया है। क्षेत्र में उनके समर्थकों में भारी रोष है। हाईकमान को मंगलौर सीट पर एक बार फिर से विचार करना चाहिए।
सोमवार को एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं वर्ष 2017 में भाजपा प्रत्याशी रहे ऋषिपाल बालियान ने कहा कि पिछले चुनाव में वे तीसरे स्थान पर थे। हालांकि, यह प्रदर्शन भी पिछले चुनावों से पार्टी के लिए बेहतर था। उन्होंने कहा कि कहा कि इस बार हाईकमान ने टिकट दिनेश पंवार को दे दिया है, वह उनका विरोध नहीं करते, लेकिन संगठन को इस बारे में एक बार फिर से सोचना होगा। वह चुनाव हारने के बाद भी क्षेत्र की जनता के बीच रहे और हजारों समर्थक उन्हें ही प्रत्याशी के रूप में देखना चाहते थे। अब टिकट कटने से समर्थकों में रोष है। वह पार्टी के साथ हैं और पार्टी जो निर्णय, लेगी उसी प्रकार से कार्य करेंगे। इस दौरान जितेंद्र प्रधान, छोटा सिंह, धीरज पाल, लालू सिंह, इंद्रपाल, संदीप, पुनीत, अमित भूरा, कुलदीप, ओमपाल सिंह, सुशील, विनोद, विशाल, विनय मौजूद रहे।