लक्सर के जमदग्नि पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को देहरादून में आयोजित प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले स्कूल के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
लक्सर के पीपली में जमदग्नि पब्लिक स्कूल के कई छात्रों ने नेशनल स्पोर्ट्स एंड फिजिकल फिटनेस बोर्ड की ओर से देहरादून में बीते दिनों आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया था। स्कूल की प्रधानाचार्य मीनू शर्मा ने बताया कि 100 मीटर दौड़ की अंडर-10 प्रतियोगिता में उनके स्कूल के अभिजीत सिंह ने दूसरा स्थान पाया है। स्केटिंग अंडर-14 बालक वर्ग की 500 मीटर रेस में विश्वास को पहला, मनरूप सिंह को दूसरा और रमनजोत का तीसरा स्थान मिला है। स्केटिंग की अंडर-14 बालिका वर्ग में स्कूल की जाह्नवी सैनी, अंडर-14 की 300 मीटर दौड़ में समीक्षा चौहान और स्केटिंग बालक वर्ग की 500 मीटर अंडर-10 प्रतियोगिता में ईशान अंसारी प्रथम स्थान पर रहे। स्केटिंग बालक वर्ग की 500 मीटर अंडर-10 प्रतियोगिता में कार्तिक सैनी ने दूसरा और शौर्य गुप्ता ने तीसरा स्थान पाया है। 300 मीटर रेस में अर्पित ने पहला, अक्ष सैनी ने द्वितीय और नवनीत सिंघल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, अंडर-10 बालिका वर्ग में वंशिका चौहान प्रथम और सबिया द्वितीय स्थान पर रही। शुक्रवार को स्कूल में कार्यक्रम आयोजित कर सभी नौ बच्चों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उपप्रधानाचार्य अमित कुमार, मीना ठकराल, कोच सुमित ठाकुर, कविता सैनी, नीलम गुप्ता, ऋतिक गर्ग और दीपिका चौहान आदि शामिल रहे।