{"_id":"61e2ddf060a96501cb731e62","slug":"avoiding-arrest-in-church-episode-roorkee-news-drn401710966","type":"story","status":"publish","title_hn":"चर्च प्रकरण: गिरफ्तारी से बचने को तलाश रहे सुलह का रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चर्च प्रकरण: गिरफ्तारी से बचने को तलाश रहे सुलह का रास्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चर्च प्रकरण में गिरफ्तारी से बचने के लिए भाजपा और हिंदूवादी संगठनों के नेता अब सुलह का रास्ता तलाश रहे हैं। वे शहर के मौजिज लोगों और पुलिस से सुलह कराने की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन दूसरा पक्ष राजी नहीं हो रहा है। ऐसे में नामजद आरोपियों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। वहीं, पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है, लेकिन आरोपी घर पर नहीं मिल रहे हैं।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के सोलानीपुरम में स्थित चर्च में छह अक्तूबर को धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए सैकड़ों लोगों ने जमकर मारपीट और तोड़फोड़ की थी। पुलिस ने भाजपा और विहिप के सात नेताओं को नामजद करते हुए 250 लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। साथ ही एक महिला की तहरीर पर चर्च प्रमुख समेत सात लोगों पर भी कई धाराओं में केस दर्ज किया था। पुलिस इस मामले अभी तक विहिप के विभाग मंत्री शिव प्रसाद त्यागी और बजरंग दल के जिला सह संयोजक सुनील कश्यप को ही गिरफ्तार कर पाई है। अन्य की गिरफ्तारी के पुलिस प्रयास कर रही है। पुलिस की सख्ती को देखते हुए भाजपा और हिंदू संगठनों के नेता सुलह की जुगत में लगे हैं।
वह किसी भी हाल में गिरफ्तारी से बचने के लिए सुलह करना चाहते हैं। इसके लिए शहर और देहरादून तक के नेताओं व मौजिज लोगों से मदद करने की गुहार लगा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, चर्च से जुड़े लोग सुलह के बिल्कुल खिलाफ हैं और वे किसी भी सूरत में समझौता नहीं करना चाहते हैं। ऐसे में भाजपा और हिंदूवादी संगठनों के नेताओं के माथे पर चिंता की लकीरें लगातार बढ़ रही हैं। वहीं, पुलिस भी आचार संहिता में किसी तरह की कोताही बरतने के मूड में नहीं है और गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मामले में पुलिस गंभीरता से जांच और कार्रवाई कर रही है। आगे भी जो कार्रवाई होगी, वह जांच के आधार पर ही होगी।