फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Attempted to crush with a car, attacked with a knife

कार से कुचलने का प्रयास, गले पर चाकू से हमला

Wed, 15 Sep 2021 10:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Attempted to crush with a car, attacked with a knife
पुरानी रंजिश में युवकों ने बाइक सवार को कार से कुचलने की कोशिश की। साथ ही उसकी गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। किसी तरह युवक ने भागकर अपनी जान बचाई। युवक की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव पाड़ली गुर्जर निवासी आदिल ने बताया कि वह आठ सितंबर को अपनी बहन को नगला कुबड़ा छोड़ने गए थे। इस बीच एक युवक अपने दो साथियों के साथ मिलकर कार से पीछा करने लगा। वह बहन को छोड़ने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही लाठरदेवा-पाड़ली गुर्जर सर्विस रोड पर पहुंचे तो युवकों ने कार से कुचलने की कोशिश की। इस बीच उनकी बाइक सड़क किनारे जा गिरी। आरोप है कि कार सवार युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। एक युवक ने गले पर चाकू से हमला कर दिया, लेकिन उन्होंने किसी तरह खुद को बचा लिया। शोर मचाने युवक धमकी देकर फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि कलीम निवासी हरिद्वार और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed