फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Attempt to cheat BJP Mahila Morcha member by digitally arresting her

Roorkee News: भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य को डिजिटल अरेस्ट कर ठगी की कोशिश

Fri, 11 Oct 2024 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Attempt to cheat BJP Mahila Morcha member by digitally arresting her
I
विज्ञापन

II-दिल्ली में बेटे के दुष्कर्म के मामले में पकड़े जाने का दिखाया था डर
I
I

I
I-फोन काटकर बेटे से संपर्क साधा तो पूरा मामला आया सामने, दी तहरीर
I
Iभाजपा महिला माेर्चा की जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. मधु त्यागी को डिजिटल अरेस्ट कर ठगी की कोशिश की गई। उन्हें दिल्ली में प्रतियाेगी परीक्षा की तैयारी कर रहे बेटे के दुष्कर्म के मामले में पकड़े जाने की बात से डराया गया। उन्होंने जब बेटे को फोन किया तो पूरा सच सामने आ गया। इसके चलते वह ठगी का शिकार होने से बच गईं। उन्होंने अब कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
I
Iभाजपा शिक्षा प्रकोष्ट के प्रदेश संयाेजक डाॅ. प्रदीप त्यागी की पत्नी डाॅ. मधु त्यागी भाजपा जिला महिला मोर्चा की कार्यकारिणी सदस्य हैं और वह गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के गंगोत्री एनक्लेव में रहती हैं। इनका बेटा दिल्ली में रहकर प्रतियाेगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। शुक्रवार को मधु त्यागी के व्हाट्सएप पर एक कॉल आई। जिस पर एक इंस्पेक्टर की डीपी लगी थी। उसने बताया कि वह दिल्ली के एक थाने का प्रभारी बोल रहा है।
विज्ञापन

I
I
I
Iउसने बताया कि उनका बेटा दिल्ली में अपने दोस्तों के साथ दुष्कर्म के मामले में पकड़ा गया है। उसे पुलिस जेल भेजने की तैयारी कर रही है। इस पर महिला नेता ने बेटे से बात कराने की बात कही। इस पर उसने गाली-गलौज करते हुए धमकाना शुरू कर दिया। उन्हें शक हुआ और उन्होंने फोन काट दिया। इसके बाद उन्होंने अपने बेटे को फोन किया तो उसने बताया कि वह कोचिंग सेंटर में पढ़ाई कर रहा है। वहीं आरोपी भी बार-बार फोन करता रहा लेकिन मधु त्यागी ने फोन नहीं उठाया। इस मामले को लेकर उन्होंने गंगनहर कोतवाली पुलिस से शिकायत की है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article