Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Attack on administrative team, case on attackers

प्रशासनिक टीम से मारपीट में हमलावरों पर केस

Sat, 27 Jun 2020 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Attack on administrative team, case on attackers
मंगलौर। कंटेनमेंट जोन में लगाई गई बैरिकेडिंग हटाने की सूचना पर पहुंची प्रशासनिक टीम के साथ कुछ लोगों ने अभद्रता कर दी। आरोप है कि इन लोगों ने पुलिस के साथ धक्कामुक्की करते हुए मारपीट भी की और फरार हो गए। पुलिस ने कई नामजद समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव टांडा भनेड़ा में पिछले दिनों महाराष्ट्र से आए एक ही परिवार के पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। स्वास्थ्य विभाग ने पांचों को अस्पताल में भर्ती कराया था। प्रशासन ने कंटनेमेंट एरिया घोषित कर गांव में बैरिकेडिंग लगा दी थी। आरोप है कि बृहस्पतिवार रात कुछ लोगों ने बैरिकेडिंग हटाकर आवाजाही शुरू कर दी। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने पुलिस सेे की थी। शुक्रवार को राजस्व उपनिरीक्षक आदेश कुमार टीम के साथ गांव पहुंचे और बैरिकेडिंग लगाने का काम शुरू कराया। इसी बीच गांव के एक दर्जन से भी अधिक लोग पहुंचे और अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने टीम के साथ मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को लाठियां फटकारकर भगाया और बैरिकेडिंग लगवाई थी। मामले में राजस्व उपनिरीक्षक आदेश कुमार ने तहरीर दी थी। कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर कादिर, हुसैन मुबारक उर्फ छोटा, महबूब, मजीद और शौकत समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed