फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   ATS in Kaliyar raid, open burglary pole

कलियर में एटीएस की छापेमारी, खुली सेंधमारी की पोल

Thu, 21 Jan 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Thu, 21 Jan 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन

पिरान कलियर। रुड़की देहात में आतंकी गतिविधियों में चार युवकों की गिरफ्तारी के बाद एटीएस (आतंकवाद निरोधक दस्ता) ने पिरान कलियर में छापेमारी की। जिसमें अलर्ट के बीच सेंधमारी की पोल खुलकर सामने आई। पता चला है कि तीन कश्मीरी युवक बिना आईडी प्रूफ गेस्ट हाउस में ठहरकर चले गए। अधिकांश गेस्ट हाउसों में नियम कानूनों की धज्जियां उड़ती मिली, मगर पुलिस ने हर बार की तरह जुर्माना लगाकर मामला रफा दफा कर दिया।

विज्ञापन

पंजाब के पठानकोट में आतंकी हमले के बाद अद्र्धकुंभ को देखते हुए जिले में अलर्ट घोषित किया गया था। इसी बीच पहले रुड़की और अगले दिन कलियर में दो बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गए। पुलिस और खूफिया एजेंसियां सुरक्षा के तमाम दावे करती रही। मगर बुधवार को एटीएस की छापेमारी में इसकी पोल खुलकर सामने आ गई। एटीएस इंस्पेक्टर नीरज कुमार की अगुवाई में टीम ने 20 से ज्यादा गेस्ट हाउस खंगाले। पता चला है कि बीती 11 जनवरी की रात को कश्मीर के तीन युवक कलियर पहुंचे थे। इनमें एक का नाम मुश्ताक बताया गया है।
विज्ञापन

तीनों युवक बिना आईडी प्रूफ गेस्ट हाउस में ठहरे और अगले दिन चले गए। गंभीर बात ये है कि न तो गेस्ट हाउस संचालक ने आईडी प्रूफ लेने की जरूरत समझी, न पुलिस को इसकी भनक लगी। इसके अलावा अधिकांश गेस्ट हाउसों में सीसीटीवी, रजिस्टर आदि की खामियां निकलकर सामने आई। छापेमारी से गेस्ट हाउसों में हड़कंप मचा रहा। टीम में कलियर एसओ महेश जोशी की टीम और खूफिया विभाग के कर्मचारी भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी की महिला व युवक से पूछताछ
एटीएस की छापेमारी में एक गेस्ट हाउस में यूपी की एक महिला और एक युवक मिला। गेस्ट हाउस संचालक ने एटीएस को बताया कि वह आठ दिन से ठहरे हुए हैं। जबकि दोनों ने सिर्फ दो दिन पहले ही कलियर आने का दावा किया। विरोधाभास सामने आने पर दोनों को कलियर थाने ले जाकर पूछताछ की गई। बाद में उनके परिजनों से संपर्क साधने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed