{"_id":"58cd60d34f1c1b8b7d32a503","slug":"at-the-atm-the-pin-capturing-camera-and-device","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम में लगा था पिन कैप्चरिंग कैमरा और डिवाइस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम में लगा था पिन कैप्चरिंग कैमरा और डिवाइस
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
Updated Sat, 18 Mar 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिरकार एटीएम कार्ड की कोई जानकारी दिए बगैर खातों से उड़ाई जा रही रकम के बाबत अमर उजाला में प्रकाशित खबर में जताई गई आशंका सच साबित हुई। शनिवार को बंद किए गए दो एटीएम में से एक की जांच हुई तो एटीएम के केबिन में तथा एटीएम स्क्रीन के ऊपर पिन कैप्चरिंग कैमरे के होल पाए गए। जिसे हैकर्स अपने कारनामे को अंजाम देने के लिए निकालकर ले गए। पुलिस ने आशंका जताई है कि हैकर्स ने कैमरे के साथ डिवाइस का इस्तेमाल किया है। जिसके जरिए एटीएम का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं के कार्ड की पूरी जानकारी हैक कर ली गई है।
गौरतलब है कि पिछले चार दिन से शहर में कई हिस्सों में करीब 50 लोगों के खातों से लाखों रुपये की रकम साफ कर ली गई है। पीड़ित कोतवाली में शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। इस बाबत अमर उजाला ने 16 और 17 मार्च को खबर प्रकाशित कर आशंका जताई थी कि मोहनपुरा और लालकुर्ती क्षेत्र के एटीएम में पिन कैप्चरिंग डिवाइस और पिन होल कैमरा लगा हो सकता है। खबर के बाद दो एटीएम को बंद कर दिए गए और शनिवार को लालकुर्ती के बंद किए गए एक्सिस बैंक के एटीएम की जांच की गई तो एटीएम के केबिन में दो कैमरे और डिवाइस के लिए बनाए गए होल पाए गए। यही नहीं खबर में बताया गया था कि एक पिन होल कैमरा एटीएम स्क्रीन के ठीक ऊपर हो सकता है, इसलिए पिन कोड डालते समय दूसरे हाथ को ऊपर की तरफ रखें ताकि पिन कोड को कैमरे की नजर से बचाए रखें। जांच में यह आशंका भी सही पाई गई। क्योंकि केबिन में लगाए गए दो कैमरों में से एक कैमरे के लिए एटीएम स्क्रीन के ठीक ऊपर होल मिला है। मौके पर जांच करने पहुंचे कोतवाल चंद्रभान सिंह, कोतवाली प्रभाी मनोज सिरोला ने बताया कि पिन कैप्चरिंग कैमरे के साथ डिवाइस के प्रयोग की आशंका प्रबल हो गई है। मामले में आईटी एक्सपर्ट की राय ली जा रही है। जल्द ही अपराधियों को पकड़ा जाएगा।
एटीएम के सीसी कैमरे पर चिपकाई गई थी टेप
हैकर्स ने अपनी गतिविधियों को बैंक की ओर से लगाए गए सीसी कैमरे की नजर से बचाने की कोशिश की है। इसके लिए सीसी कैमरे के ऊपर टेप चिपका मिला है। जबकि जिन होल में कैमरे लगाए गए थे। उन्हें हैकर्स अपनी कारगुजारी को अंजाम देने के बाद निकालकर ले जाने में सफल रहे । इससे माना जा रहा है कि पुलिस सक्रिय होती तो इन हैकर्स को दबोचा जा सकता था।
विज्ञापन
मोहनपुर में एसबीआई के एटीएम को बंद किया गया है। लालकुर्ती के एटीएम में गड़बड़ी पाई गई है, अब जल्द ही मोहनपुरा के एटीएम की भी जांच की जाएगी।
- जयशंकर, मुख्य प्रबंधक एसबीआई
चार और नए मामले आए सामने
बिना एटीएम की जानकारी दिए खातों से रकम उड़ाने का सिलसिला जारी है। शनिवार को चार और नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले 31 लोग कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज करा चुके हैं। जिनमें उपभोक्ताओं के खातों से लाखों रुपये की रकम साफ की जा चुकी है।
शनिवार को कोवताली पहुंचे अशोक नगर ढंडेरा के सुशील कुमार ने बताया कि पीएनबी में उसका खाता है, जिसमें से 25 हजार रुपये किसी ने बिना बताए निकाल लिए हैं। वहीं गणेशपुर निवासी पुरू जिंदल का सिविल लाइंस स्थित कोटेक बैंक में खाता है। उनके खाते से 4800 रुपये की रकम निकाल ली गई। रामनगर निवासी पिरंजन कुशवाह जिला निर्वाचन कार्यालय चंपावत में तैनात है। जिसके खाते से आठ मार्च को चार बार लगातार दस-दस हजार कर 40 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। वहीं भगवानपुर थाने में पहुंचे पवन कुमार निवासी ढालाचोरा ने 40 हजार रुपये निकालने की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ितों ने पुलिस से खाते से निकाली गई रकम वापस दिलाने की मांग की है।