फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Assistant professor accused of molesting a student presented in court

Roorkee News: छात्रा से छेड़खानी का आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर को कोर्ट में पेश

Fri, 16 May 2025 11:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Assistant professor accused of molesting a student presented in court
डिग्री कॉलेज की छात्राओं से प्रायोगिक परीक्षा के दौरान छेड़खानी करने वाले असिस्टेंट प्रोफेसर को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक डिग्री कॉलेज में बृहस्पतिवार को छात्राें का प्रैक्टिकल था। इस दौरान डाॅ. अब्दुल अलीम अंसारी निवासी कुडकावाला थाना डोईवाला देहरादूृन परीक्षा लेने आया था। कॉलेज की छात्राओं ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि प्रोफेसर ने उनके साथ छेड़खानी की। एक छात्रा की हथेली पर मोबाइल नंबर लिखकर बात करने के लिए भी कहा।
विज्ञापन




इसपर कॉलेज के छात्रों ने जमकर हंगामा कर दिया और कार्रवाई की मांग की। हंगामा बढ़ने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जानकारी ली। इसके बाद आरोपी प्रोफेसर को हिरासत में लिया गया। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। शुक्रवार को गंगनहर कोतवाली पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। गंगनहर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक अजय शाह ने बताया कि इस मामले में कोर्ट ने आरोपी को जमानत दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed