{"_id":"588635c54f1c1bbd7ecf40ee","slug":"assaulting-former-soldier-and-family","type":"story","status":"publish","title_hn":" पूर्व सैनिक और परिवार से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सैनिक और परिवार से मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
Updated Mon, 23 Jan 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुकदमा वापस न लेने पर एक पूर्व सैनिक, उसकी पत्नी और बेटे के साथ कुछ लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की। मारपीट में पूर्व सैनिक और उसके परिवार को चोट आई है। पूर्व सैनिक ने आरोपियों के खिलाफ 21 लाख रुपये हड़पने का मुकदमा दर्ज कराया हुआ है।
कोतवाली रुड़की अंतर्गत कीर्ति नगर निवासी पूर्व सैनिक भगतराम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि सुभाष नगर निवासी एक व्यक्ति ने उन्हें एक मकान दिखाया था। मकान उन्हें पसंद आ गया था। जिसके एवज में उनसे 21 लाख रुपये उस व्यक्ति ने लिए। लेकिन अभी तक उसका बैनामा नहीं किया है। जानकारी करने पर पता चला कि मकान किसी और का है। आरोपी ने उन्हें रुपये वापस नहीं किए। इस पर उन्होंने कोतवाली रुड़की में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। मुकदमें की सुनवाई कोर्ट में चल रही है। 24 जनवरी को मुकदमें की सुनवाई है। आरोप है कि सोमवार उनके घर पर आरोपी की पत्नी कुछ लोगों के साथ उनके घर पर पहुंची और 24 जनवरी को मुकदमे की तारीख को मुकदमा वापस ले लें। जब उन्होंने ऐसा करने से मना किया तो आरोपियों ने घर में घुसकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में भगतराम, उसकी पत्नी विमलेश देवी और बेटे अजय कुमार को चोटें आई हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।