फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Assault on the treasurer of Chaman Lal College

Roorkee News: चमन लाल महाविद्यालय के कोषाध्यक्ष के साथ मारपीट

Fri, 20 Dec 2024 11:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Assault on the treasurer of Chaman Lal College
I
विज्ञापन

IIछात्राओं पर अश्लील फब्तियां कसने का किया था विरोध, सात पर केस दर्ज
I
I
I
Iचमन लाल महाविद्यालय के कोषाध्यक्ष ने सात लोगों पर जान से मारने की नीयत से मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने सातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
I
I
I
Iलंढौरा के चमन लाल महाविद्यालय के कोषाध्यक्ष अतुल हरित ने मंगलौर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 14 दिसंबर की दोपहर को वह चेकिंग के लिए स्कूल के मुख्य द्वार पर आए थे। इस दौरान कस्बा निवासी शाहबाज छात्राओं पर अश्लील फब्तियां कस रहा था। उन्होंने विरोध किया तो वह मौके से फरार हो गया। इस पर वह पुलिस चौकी पर शिकायत करने जा रहे थे।
विज्ञापन

I
Iआरोप है कि इस बीच शहबाज अपने छह साथियों के साथ उनके पास पहुंचा और बस अड्डे के पास रोक लिया। आरोप लगाया कि उक्त लोगों ने उन्हें कार से बाहर खींच लिया और गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। उन्हें बचाने आए नवीन गिरी, दुष्यंत, जमाल, दिनेश कुमार व फुरकान के साथ भी उक्त लोगों ने मारपीट कर दी और फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि तहरीर के आधार पर शाहबाज, शादाब, सुहेल, नदीम, वसीम, जुनैद और अनीस निवासी लंढौरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed