{"_id":"58cac3c14f1c1b6b3732c659","slug":"ashik-was-on-the-day-of-marriage-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशिक ने विवाह के दिन की थी फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशिक ने विवाह के दिन की थी फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
Updated Thu, 16 Mar 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एकतरफा प्रेम में पागल आशिक युवक ने युवती की शादी के दिन भी मौके पर पहुंचकर फायरिंग की थी, लेकिन सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को दबोच लिया था। जेल से छूटने पर युवक युवती के ससुराल पहुंचा और उसे गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। यही नहीं घर पहुंचकर उसने स्वयं को भी गोली मारी और मौत हो गई।
बिहारीगढ़ क्षेत्र के थापुल इस्माइलपुर निवासी रईस पुत्र सुल्तान की करतूत ने परिजनों के साथ ग्रामीणों को भी हैरान कर दिया है। उसने न सिर्फ अपनी जिंदगी तबाह की, बल्कि एक निर्दोष युवती की हत्या कर उसके ससुराल और मायकेवालों को भी जीवनभर का दर्द दे दिया है। क्षेत्रवासियों के अनुसार विवाह होने के बाद भी आरोपी रईस विवाहिता से मिलने की जिद कर रहा था, लेकिन विवाहिता के लाख इनकार करने पर भी उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार उसके सिर पर युवती के विवाह के बाद से ही खून सवार था। यही कारण है कि परिजनों और अन्य लोगों के समझाने पर भी युवती के विवाह में ही वह देशी तमंचा लेकर पहुंचा था, जहां उसने फायरिंग की। उसके बाद बिहारीगढ़ पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
हाल ही में जेल से रिहा होने के बाद वह बुग्गावाला क्षेत्र के बनवाला गांव में विवाहिता से संपर्क करने का प्रयास कर रहा था, लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो बृहस्पतिवार को वह दो अन्य दोस्तों के साथ बाइक से युवती के ससुराल बनवाला गांव पहुंच गया और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। बाद में ग्रामीणों और पुलिस ने उसका पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। पुलिस उसके घर पहुंचती इससे पहले ही उसने स्वयं को भी गोली मार ली। देर शाम सहारनपुर के एक अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।