फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   As soon as the evening falls, the Ganganahar track sinks into darkness.

Roorkee News: शाम ढलते ही अंधेरे में डूब जाती है गंगनहर पटरी

Sat, 14 Oct 2023 12:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
As soon as the evening falls, the Ganganahar track sinks into darkness.

विज्ञापन
Iस्ट्रीट लाइट तो हैं लेकिन जलती नहीं दुर्घटना के साथ आपराधिक गतिविधियों का भी बना रहता है खतराI





शहर में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था चरमराई हुई हैं। इसके कारण दिन ढलते ही शहर की सड़कों पर अंधेरा पसर जाता है। गंगनहर पटरी का भी यही हाल है। यहां पर स्ट्रीट लाइट तो हैं लेकिन उनमें से इक्का दुक्का ही जलती है। अधिकांश स्ट्रीट लाइट बंद रहती हैं।

चंद्रशेखर चौक से लेकर आसफनगर तक की गंगनहर पटरी पर रात के समय अंधेरा रहता है जबकि इस पटरी पर काफी ट्रैफिक रहता है। अनेक लोग तो इसी पटरी से ही मुजफ्फरनगर की ओर आते9जाते हैं। पटरी कई जगह से ठीक भी नहीं है। इसके अलावा एक तरफ गंगनहर हैं। ऐसे में यहां हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है। कई बार यहां दुर्घटनाएं हो भी चुकी हैं। वहीं अंधेरे के कारण आपराधिक घटना की भी आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन






Iगंगनहर पटरी पर शाम होते ही अंधेरा छाने लगता हैं। लोग शाम की सैर पर जाते हैं लेकिन यहां अंधेरा होने से लोग गंगनहर पटरी पर जाने से परहेज करते हैं।
I
Iमनीष कुमार, शहरवासी
I
I
I
Iस्ट्रीट लाइट ठीक प्रकार से जलें तो स्थानीय लोगों को इसका काफी लाभ मिल सकता है।अंधेरा रहने की वजह से लोग नहर पटरी के बजाय हाईवे से आना जाना पसंद सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iअनुज कपिल, शहरवासी
I
I
I
Iगंगनहर पटरी ही नहीं बल्कि पूरे शहर में स्ट्रीट लाइट का बुराहाल है। रात के समय सड़कों पर अंधेरा रहता है। गंगनहर पटरी पर अंधरे के कारण हादसों की आशंका ज्यादा रहती है। राजवीर, शहरवासी

I
Iनगर निगम रुड़की को स्ट्रीट लाइट पर ध्यान देना चाहिए। सड़कों पर अंधेरे के कारण काफी परेशानी होती है। अंधेरे का लाभ उठाकर अपराधी वारदातों को अंजाम दे सकते हैं।
I
I
I
Iशुभम, शहरवासीI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed