{"_id":"5e777fad8ebc3e6f974aec93","slug":"army-closes-the-way-villagers-create-ruckus-roorkee-news-drn339987047","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना ने रास्ता किया बंद, ग्रामीणों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की कोतवाली में सेना द्वारा बंद किए गए रास्ते की शिकायत करने पहुंचे लोगों को समझाते इंस्पेक्?
- फोटो : ROORKEE
Link Copied
टोडा कल्याणपुर गांव की तरफ जाने वाले रास्ते को लेकर एक बार सेना और ग्रामीण आमने-सामने आ गए। सेना के रास्ते के विरोध में ग्रामीणों व कॉलोनी के लोगों ने जमकर हंगामा कर दिया। साथ ही रास्ता खोलने की मांग की। इसे लेकर सेना और लोगों के बीच नोकझोंक हो गई। हालांकि, बाद में सेना ने रास्ता खोल दिया। इसके बाद ग्रामीणों का आवागमन शुरू हुआ।
विज्ञापन
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित टोडा कल्याणपुर और दुर्गा कॉलोनी की ओर सेना परिसर से होकर रास्ता गुजर रहा है। इसे लेकर काफी समय से सेना और लोगों के बीच विवाद चला आ रहा है। सेना रास्ता बंद करती है तो ग्रामीण विरोध करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह रास्ता सार्वजनिक है, जिसे बंद नहीं किया जा सकता है। जबकि सेना रास्ते को सैन्य परिसर में बताती है। इसे लेकर कई बार सेना और ग्रामीण आमने-सामने आ चुके हैं। शनिवार की रात एक बार फिर सेना ने इस रास्ते को बंद करने के लिए बैरिकेडिंग और तारों की बाड़ लगाने का काम शुरू कर दिया। साथ ही इस रास्ते की तरफ आने-जाने वाले ग्रामीणों को वापस लौटा दिया। रास्ता बंद होने की सूचना मिलते ही दुर्गा कॉलोनी के समिति अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद समेत टोटा कल्याणपुर के ग्रामीण मौके पर पहुंच और रास्ता बंद करने का विरोध किया। इसे लेकर सेना व ग्रामीणों में तीखी नोकझोंक हो गई। हंगामा होने पर सेना ने रास्ता खोल दिया और लोगों को आने-जाने दिया। इसके बाद जाकर मामला शांत हुआ। वहीं, रविवार को लक्ष्मी प्रसाद समेत कई लोगों ने कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह से की। साथ ही मारपीट का आरोप लगाया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मामले की जानकारी की जा रही है। उधर, जनता कर्फ्यू के दिन बिना मास्क के कई लोगों के कोतवाली के बाहर जमा होने पर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने नाराजगी जताई। साथ ही मामले में जांच का आश्वासन देकर उन्हें घर जाने की सलाह देकर वापस लौटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।