फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Apply for Marks Improvement Exam from today

अंक सुधार परीक्षाओं के लिए आज से करें आवेदन

Wed, 21 Jul 2021 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Apply for Marks Improvement Exam from today
एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय से जुड़े कॉलेजों में अंक सुधार और व्यावसायिक परीक्षाएं देने के लिए छात्र आज से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। छात्रों के पास परीक्षा फार्म भरने के लिए पांच अगस्त तक का समय है। इसके बाद 20 अगस्त से परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी।
विज्ञापन

कोरोना के चलते विश्वविद्यालयों की परीक्षा का लेकर असमंजस बना हुआ था। अब एचएनबी गढ़वाल विवि ने परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके मुताबिक दूसरे सेमेस्टर को छोड़कर चौथे, छठे, आठवें और दसवें सेमेस्टर की परीक्षा सीबीसीएस प्रणाली के तहत 20 अगस्त से कराई जानी है। इसके लिए छात्रों को गढ़वाल विवि की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन व्यावसायिक और अंक सुधार परीक्षा के लिए फार्म भरना होगा। वेबसाइट आज से ओपन कर दी जाएगी। फार्म भरने की अंतिम तिथि पांच अगस्त निर्धारित की गई है। इसके बाद छात्रों को परीक्षा फार्म 10 अगस्त तक अपने कॉलेजों में जमा कराना होगा। कॉलेज 14 अगस्त तक इसकी सूचना विवि का उपलब्ध कराएंगे। बीएसएम पीजी कॉलेज के प्राचार्य गौतम वीर ने बताया कि अंक सुधार और व्यावसायिक परीक्षाओं के लिए विवि ने कार्यक्रम जारी कर दिया है। छात्र परीक्षा फार्म भरते समय मोबाइल नंबर और मेल आईडी सावधानी से भरें ताकि कोई भी कमी होने पर छात्रों से संपर्क किया जा सके। छात्र अंक सुधार परीक्षा फार्म भरने में किसी भी प्रकार की दिक्कत आने पर कॉलेज में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed