फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Announcement of making Mohammad Azam of Thithoula the block president

Roorkee News: थिथौला के मोहम्मद आजम को ब्लॉक अध्यक्ष बनाने की घोषणा

Mon, 27 Apr 2026 12:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Announcement of making Mohammad Azam of Thithoula the block president
सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ये केवल विकास की बातें करती है। ग्राम समाज की जमीनों पर कब्जा कर उन्हें बेचा जा रहा है। जनप्रतिनिधियों से जुड़े लोग कस्बे में गलत कार्य करने वालों को सरंक्षण दे रहे हैं। इसके खिलाफ एक बड़े जनांदोलन की तैयारी की जा रही है। इस दौरान थिथौला के मोहम्मद आजम को ब्लॉक अध्यक्ष बनाने की घोषणा की गई।
विज्ञापन




गांव थिथौला में आयोजित कार्यक्रम में प्रवक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में शोषित, वंचित और पीड़ितों की आवाज को कोई नहीं उठा रहा है। सुराज सेवा दल ऐसे लोगों की आवाज बनकर खड़ा है। उन्हें न्याय दिलाने के लिए संघर्ष कर रहा है और आंदोलन किए जा रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने पांच परमाणु परीक्षण किए थे और आज सरकार केवल धर्म की राजनीति करने का काम कर रही है। इससे देश और प्रदेश का विकास प्रभावित हो रहा है। प्रदेश में विधायक एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने के अलावा और काम नहीं कर रहे हैं। इस मौके पर कार्यक्रम आयोजक परवेज, प्रधान इंतजार, प्रधान नौशाद, अनीश राजा, सलीम अहमद, आदिल, अफजाल और साजिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed