फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Anger over the neglect of the Punjabi society MLA in the cabinet

मंत्री मंडल में पंजाबी समाज के विधायक की अनदेखी पर रोष

Sat, 20 Mar 2021 11:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Anger over the neglect of the Punjabi society MLA in the cabinet
रुड़की में पंजाबी विधायक को मंत्री पद दिए जाने की मांग को लेकर एएसडीएम पूरण सिंह राणा को प्रधानमं - फोटो : ROORKEE
प्रदेश में पंजाबी विधायक को मंत्री पद दिए जाने की मांग को लेकर उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। महासभा ने आरोप लगाया कि प्रदेश में पंजाबी समाज के पांच विधायक होते हुए भी मंत्रिमंडल से उन्हें दरकिनार किया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को पंजाबी समाज के लोगों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एएसडीएम पूर्ण सिंह राणा को सौंपा। जिलाध्यक्ष करमजीत सिंह खोकर ने कहा कि उत्तराखंड में दो बार मुख्यमंत्री बदले गए, लेकिन पंजाबी समाज के विधायक को मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी गई है। उत्तराखंड अलग प्रदेश बनने के बाद से ही अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष का पद जो कि पंजाबी समाज के लिए रिक्त था उसे भी भाजपा सरकार ने छीनने का काम किया है। इससे पंजाबी समाज में असंतोष की भावना है। प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव ग्रोवर ने कहा कि पंजाबी समाज के लोगों ने हर परेशानी में आगे होकर अपना फर्ज निभाया है। इसके बाद भी समाज को दो बार अनदेखा किया गया है। संरक्षक सुभाष सरीन ने कहा कि पंजाबी समाज एक ऐसा समाज है जो कि सब समाज को साथ लेकर चलता है। पंजाबी समाज को पूरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री इस तरफ ध्यान देंगे। इस दौरान महानगर अध्यक्ष हनीश चिक्कड़, हरीश शर्मा, गगन सरीन, गौतम गंभीर, अमित सहदेव, अमनदीप सिंह सोढ़ी, प्रयास सरीन, भूपेंद्र सिंह, कुनाल सचदेवा, गुरचरण सिंह, परमजीत सिंह, विक्की अरोड़ा, महिला अध्यक्ष नीतू शर्मा, अमर प्रीत कौर, सोनिया गुलाटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed