फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Anger among young and old due to lack of vaccination

वैक्सीनेशन नहीं होने से युवा और बुजुर्गों में रोष

Fri, 25 Jun 2021 11:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Anger among young and old due to lack of vaccination
रुड़की। शहर में चल रहे टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीनेशन नहीं होने से युवा और बुजुर्ग निराश होकर लौटे। केंद्रों को बिना बताए बंद करने से युवाओं में भारी रोष था। बीएसएम इंटर कॉलेज और मूलराज इंटर कॉलेज पर युवाओं ने वैक्सीनेशन नहीं होने पर हंगामा भी किया। उनका कहना था कि स्वास्थ्य विभाग को केंद्र बंद करने की एक दिन पूर्व सूचना देनी चाहिए थी।
विज्ञापन

शहर में 21 जून से बिना स्लॉट बुक कराए वैक्सीनेशन किए जाने का काम चल रहा था। इससे युवाओं में भी उत्साह था। वैक्सीनेशन के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पांच केंद्र स्थापित किए हुए हैं, जबकि पांच शिविर जनप्रतिनिधियों की ओर से हर दिन अलग-अलग जगह लगाए जा रहे थे। शुक्रवार को नगर में खुले बीएसएम इंटर कॉलेज, मूलराज इंटर कॉलेज, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, गांधी शिल्प महिला विद्यालय और स्कूल नंबर 14 में से किसी पर भी टीकाकरण नहीं हुआ। जबकि यहां पर लोग सुबह 10 बजे से पहले ही पहुंचने शुरू हो गए थे। लोगों को केंद्रों पर पहुंचने पर ही वैक्सीनेशन नहीं होने की जानकारी मिली। रामनगर के मूलराज इंटर कॉलेज पर पहुंचे विकास यादव, सतेंद्र कुमार, मोहित श्रीवास्तव, मंजू रानी और स्वाति आदि को सेंटर पर पहुंचकर निराशा हाथ लगी। इन लोगों ने सेशन साइट इंचार्ज को फोन कर अगले दिन वैक्सीनेशन होने की जानकारी लेनी चाही। आरोप है कि वैक्सीनेशन की जानकारी देने के बजाय वे लोगों पर ही भड़क गए। इस पर युवाओं का गुस्सा भड़क गया। उनका आरोप था कि स्वास्थ्य विभाग मनमर्जी से केंद्र बंद कर देता है और और स्वयं ही दूसरी जगह शुरू कर देता है। यदि वैक्सीन खत्म हो गई थी तो उन्हें एक दिन पहले इसकी जानकारी देनी चाहिए थी। हालांकि कुछ स्थानीय लोगों ने युवाओं को किसी तरह शांत कर वापस भेजा। इसी तरह गांधी महिला शिल्प महिला विद्यालय में भी 18 से ऊपर वाले और 45 से ऊपर वालों को वैक्सीन लगाई जा रही थी। यहां पहुंचे बुजुर्ग रतिराम और शकुंतला ने वैक्सीन नहीं होने पर अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने कहा कि वे बड़ी दूर से रिक्शा कर भीषण गर्मी में वैक्सीनेशन कराने आए हैं। अब उन्हें दोबारा वैक्सीन के लिए आना पड़ेगा। कुछ युवाओं का कहना था कि उन्होंने वैक्सीनेशन के लिए अवकाश लिया था। यहां आकर वे जॉब पर भी नहीं जा सके। अब उन्हें दोबारा अवकाश लेना पड़ेगा। मामले में सेशन साइट इंचार्ज रामकेश गुप्ता को फोन किया गया तो फोन रिसीव नहीं हो सका।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में लगे टीके
शहर में शुक्रवार को जहां पूरे शहर में किसी भी सेंटर पर वैक्सीनेशन नहीं हुआ, वहीं सिविल अस्पताल में लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इस दौरान 18 से ऊपर वाले 296 और 45 से ऊपर वाले 210 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। सिविल अस्पताल में 24 घंटे वैक्सीनेशन हो रहा है। यहां किसी भी समय लोग पहुंचकर वैक्सीन लगवा सकते हैं। वहीं नगर निगम में दूसरी डोज वालों के लिए सेंटर चलाया गया। यहां दिनभर में केवल 32 लोग वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में दिखा टीकाकरण के लिए उत्साह
लक्सर और खानपुर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से बनाए गए 11 टीकाकरण केंद्रों पर 45 और 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों ने वैक्सीनेशन के लिए उत्साह दिखाया। खानपुर सीएचसी प्रभारी डॉ. विनीत कुमार और लक्सर सीएचसी के बीपीएम आशीष शर्मा ने बताया कि नगर और देहात क्षेत्र में टीकाकरण केंद्रों पर 2112 से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई गई। हालांकि शुक्रवार को खानपुर सीएचसी में मात्र 290 डोज होने के चलते टीकाकरण अभियान धीमा पड़ गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. विनीत कुमार ने बताया कि ब्राह्मणवाला और खानपुर कस्बे में वैक्सीनेशन किया जा रहा है। जहां पर वैक्सीन खत्म हो चुकी है, वहां पर वैक्सीन की डिमांड भेजी जा रही हैैैै। वहीं मंगलौर में भी शुक्रवार को नगर पालिका परिषद के कार्यालय में 220 से अधिक युवाओं ने वैक्सीन लगवाई है। उधर, झबरेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगतोवाली में 250 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। झबरेड़ा क्षेत्र में लाउड स्पीकर से एनाउंस कर लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान ओमपाल सिंह, दीपक शर्मा, जुल्फान और राजेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed