{"_id":"69cd6ce28aeddb9923053d75","slug":"anganwadi-workers-begin-indefinite-strike-roorkee-news-c-5-1-drn1027-936361-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कर्मचारी संघ उत्तराखंड के आह्वान पर बुधवार को भगवानपुर ब्लॉक की आंगनबाड़ी कार्यकर्तायों ने अपनी लंबित मांगों के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन भी अधिकारियों को सौंपा गया।
धरने की अध्यक्षता कर रही ब्लॉक अध्यक्ष लता चौधरी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरकार की हर छोटी-बड़ी योजना को धरातल पर उतारती हैं। वह बीएलओ जैसे महत्वपूर्ण कार्यों से लेकर स्वास्थ्य विभाग के सभी सर्वे भी करते हैं लेकिन इसके बदले मानदेय 315 रुपये प्रतिदिन मिलता है। इतने कम पैसे में परिवार का गुजारा करना असंभव हो गया है। उन्होंने इसको बढ़कर 600 रुपये प्रतिदिन की मांग की है।
उन्होंने 14 मार्च को प्रदेश स्तर पर हुए प्रदर्शन के दौरान आंगनबाड़ी कर्मचारियों के साथ हुए व्यवहार को अपमानजनक बताया। उन्होंने रोष प्रकट करते हुए कहा कि एक ओर सरकार महिला सशक्तीकरण की बात करती है। दूसरी ओर अपने हक की मांग कर रही मातृशक्ति का अपमान किया जा रहा है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संघ ने सरकार से जल्द ही मानदेय वृद्धि और अन्य मांग पर ठोस निर्णय नहीं लिया तो सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताले लटका दिए जाएंगे। धरने में सावित्री, मौसम, मीनाक्षी सैनी, अनु गोयल, प्रतिमा, रामकली, शारदा, सपना, मधु और मूर्ति आदि मौजूद रहीं।