फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   An awareness rally was held to provide information on preventing anemia

Roorkee News: जागरूकता रैली निकालकर दी एनीमिया से बचाव की जानकारी

Mon, 23 Feb 2026 07:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Mon, 23 Feb 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
An awareness rally was held to provide information on preventing anemia
लक्सर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत सोमवार को नगर में जागरूकता रैली निकाली गई। साथ ही स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर महिलाओं और किशोरियों को एनीमिया से बचाव और एचपीवी टीकाकरण के लिए जागरूक किया। लक्सर सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सैयद रफी अहमद ने रैली को रवाना करते हुए कहा कि अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं, छह माह से 59 माह आयु तक के बच्चों और किशोर किशोरियों की एचपीवी जांच, दवाएं और टीकाकरण किया जा रहा है। साथ ही सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण के लिए भी शीघ्र अभियान शुरू होगा। कार्यकर्ता लोगों को इसके लिए जागरूक करें। इस दौरान ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक आशीष शर्मा, डॉ. अनमोल, डॉ. फरहान, डॉ. छवि पटेल, डॉ. दुष्यंत कुमार, सोहनलाल तंवर, पिंकेश रेणू , निगम डोगरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed