{"_id":"69d003cd8b40361c17057cbe","slug":"allegations-of-illegal-construction-on-church-property-in-roorkee-roorkee-news-c-5-1-drn1027-937860-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: रुड़की में चर्च की संपत्ति पर अवैध निर्माण का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: रुड़की में चर्च की संपत्ति पर अवैध निर्माण का आरोप
विज्ञापन
सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित मिशन कंपाउंड की एक विवादित संपत्ति पर बिना नक्शा पास कराए अवैध निर्माण का आरोप लगाया गया है। चर्च मिशन कंपाउंड हाथरस यूपी के लखनऊ डायोसिसन ट्रस्ट एसोसिएशन (एलडीटीए) के सचिव ने हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) को शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अब कोर्ट की शरण लेनी पड़ी है।
संस्था के अनुसार यह संपत्ति वर्ष 1948 से उनके स्वामित्व में है और वर्तमान में इस पर अदालत में मामला विचाराधीन है। साथ ही, उच्चतम न्यायालय द्वारा पांच जनवरी 2016 को जारी स्थगन आदेश आज भी प्रभावी है। इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी है। शिकायत में दो लोगों पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने एचआरडीए के कुछ कर्मचारियों से सांठगांठ कर अवैध निर्माण शुरू कराया है।
संस्था का कहना है कि इस संबंध में कई बार संबंधित अधिकारियों को सूचित किया गया। यहां तक कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश की प्रति भी भेजी गई लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। एलडीटीए के सचिव रॉबिन्सन जॉन ने प्राधिकरण से मांग की कि अवैध निर्माण को तत्काल रोका जाए और उसे ध्वस्त करने के निर्देश दिए जाएं। कार्रवाई नहीं होने पर अब एलडीटीए ने न्यायालय सिविल जज रुड़की के यहां वाद दायर कर कार्रवाई की मांग की है।