फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Alert issued in reserve park on new year, forest department increased patrolling

Roorkee News: नए साल पर रिजर्व पार्क में अलर्ट जारी, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

Sat, 28 Dec 2024 11:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Alert issued in reserve park on new year, forest department increased patrolling
Iशिकारियों और जश्न मनाने वालों की सक्रियता को देखते हुए बढ़ी चौकसी
विज्ञापन

I
Iनए साल पर राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के सभी रेंज क्षेत्र अधिकारियों को उच्च अधिकारियों ने रेड अलर्ट जारी कर गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसे देखते हुए चिल्ला वाली और खानपुर रेंज में गश्त बढ़ा दिया गया है। साथ ही लोगों की आवाजाही पर पैनी नजर रखी जा रही है।I
I
I
Iबुग्गावाला क्षेत्र की चिल्ला वाली और खानपुर रेंज में नए साल के जश्न को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क प्रबंधन सक्रिय हो गया है। पार्क की सभी रेंज में 24 घंटे पेट्रोलिंग की जा रही है। दरअसल, वन्य जीवों पर शिकारी का कोई खतरा न मंडरा सके और कोई अनहोनी न हो इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, कुछ लोग जानकारी के अभाव में भी नए साल का जश्न मनाने जंगलों की तरफ जाते हैं।
विज्ञापन

I
Iऐसे लोगों पर भी राजाजी टाइगर रिजर्व प्रबंधन की पैनी नजर है। उधर, वन्य जीव संरक्षक हरिद्वार अजय लिंगवाल ने बताया कि राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क और उससे सटे जंगलों के वन क्षेत्राधिकारियों को अलर्ट के लिए निर्देश दिए गए हैं। वहीं, चिल्ला वाली रेंज वन क्षेत्राधिकारी शीतल ने बताया उच्च अधिकारियों के निर्देश पर पार्क में गश्त बढ़ा दी गई है। अति संवेदनशील स्थानों पर पैनी नजर रखी जा रही है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed