फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Alcohol detected 40 cases

40 पेटी शराब पकड़ी

Tue, 14 Feb 2017 09:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की Updated Tue, 14 Feb 2017 09:25 PM IST
विज्ञापन
चुनाव आयोग के उड़न दस्ते ने पुलिस के साथ एक बंद मकान में छापा मारकर 40 पेटी शराब बरामद की। पुलिस ने एक प्रत्याशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

उड़न दस्ते की टीम को सूचना मिली की दुर्गा चौक के समीप स्थित एक गली में सतीश सोनकर के मकान में एक प्रत्याशी ने भारी मात्रा में शराब रखी हुई है। टीम गंगनहर कोतवाली पुलिस के साथ मकान पर पहुंची, लेकिन पूरा मकान बंद था। टीम ने भीतर जाकर देखा तो वहां बाथरूम में शराब की 40 पेटियां रखी थी। पुलिस ने इसे जब्त कर कोतवाली गंगनहर पहुंचाया। उसके बाद मकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। सीओ रुड़की स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि जिस व्यक्ति के घर से शराब बरामद हुई है वह पहले भी अवैध शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार हो चुका है। संभवत: यह शराब चुनाव में इस्तेमाल होनी थी। मामले की जांच की जा रही है।

शराब की सभी दुकानों पर लगी सील
 मतदान से पूर्व शहर और आसपास के क्षेत्र की सभी शराब की दुकानों को आबकारी विभाग ने सील कर दिया है। इसके लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था।
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान से 48 घंटे पहले सभी शराब की दुकानें बंद की जाती हैं। इसके तहत सोमवार शाम पांच बजे से दुकानें बंद हो जानी चाहिए थी, लेकिन मंगलवार सुबह भी कई दुकानें खुलीं नजर आई। इस पर आबकारी विभाग की टीम ने खुली शराब की दुकानों पर सील लगा दी। मालूम हो कि रुड़की सर्किल में 47 शराब की दुकानें हैं। इसे आबकारी विभाग ने सील लगा दी है। अब बुधवार शाम मतदान समाप्त होने के बाद दुकानें खुलेंगी।
विज्ञापन


शराब की पेटी के साथ गिरफ्तार
सूचना पर मंगलवार को बाजार चौकी प्रभारी संपूर्णानंद गैरोला ने पुल के पास जाकर उक्त व्यक्ति की तलाशी ली। उसके पास से एक पेटी अंग्रेजी शराब मिली। पूछताछ में उसने अपना नाम मोहित सैनी निवासी सिधडू बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल योगेंद्रपाल सिंह भदोरिया ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को जमानत पर छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed